काम में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, कलेक्टर ने एक साथ 9 शिक्षकों पर गिराई गाज, जारी किया वेतन कटौती का आदेश

Gram Panchayat Secretary suspended for negligence in work Collector punished 9 teachers together issued order for salary cut

काम में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, कलेक्टर ने एक साथ 9 शिक्षकों पर गिराई गाज, जारी किया वेतन कटौती का आदेश

काम में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

जशपुरनगर : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर ने जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव को प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने और समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहने की वजह से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 19 जुलाई 2024 के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के मुताबिक जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव द्वारा जनपद स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में 15 मई, 29 मई, 7 जून और 21 जून 2024 को गैरहाजिर रहे। उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 21 जून 2024 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब पेश नहीं किया गया और न ही सामने हाजिर हुए.
इसी तरह पहले भी पत्र 21 जून .2024 के तहत प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने और समीक्षा बैठक 24 फरवरी 2024 में गैरहाजिर रहने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. लेकिन इसका भी जवाब पेश नहीं किया गया.
इस तरह ग्राम पंचायत सचिव मुटू गुलेश्वर यादव द्वारा काम में लापरवाही बरतते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किया गया है. जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम और छ.ग. ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम के विपरीत है. जिसके लिए गुलेश्वर यादव ग्राम पंचायत सचिव मुटु को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय मनोरा निर्धारित किया जाता है. निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कलेक्टर ने एक साथ 9 शिक्षकों पर गिराई गाज, जारी किया वेतन कटौती का आदेश

पेंड्रा : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शाला निरिक्षण के लिए पहुंची कलेक्टर ने 9 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा है. दरअसल, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा बीते दिनों पेंड्रा विकासखंड की कई शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ताला बंद पाए जाने पर 9 शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवैतनिक किया गया है. बीते 7 अगस्त 2024 को कलेक्टर द्वारा शासकीय हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक शाला भाडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था.
निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय से पूर्व स्कूल में ताला बंद पाए जाने पर सीमा सिह पटेल-प्रभारी प्राचार्य, अन्नपूर्णा त्रिपाठी, कुशल सिंह पैकरा, जितेन्द्र कुमार पैकरा-व्याख्याता और पूर्व माध्यमिक शाला के लक्ष्मी सोनी, संध्या चतुर्वेदी, शिक्षक एल.बी. एवं प्राथमिक शाला प्रधानपाठक द्धारिका प्रासाद मेश्राम, सहायक शिक्षक संतोष कैवर्त, गंगा ओट्टी को कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत उक्त शिक्षकों का एक दिवस का वेतन अवैतनिक किया गया है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb