रायपुर में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ का सोना पार, जेवरों को लॉकर के बजाय कर्मचारी ने रखा अपने पास, 16 साल पुराना एम्प्लॉई सूरज साहू फरार, तलाश जारी
Gold worth 2 crore rupees stolen from a jewellery shop in Raipur; employee keeps the jewellery with himself instead of in a locker; 16-year-old employee Suraj Sahu absconds; search continues.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहर मल एंड कंपनी ज्वेलर्स में करोड़ों रुपए के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है. कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दुकान के पुराने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित कारोबारी सुरेश भंसाली सदर बाजार में मनोहरमल एंड कंपनी नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि सूरज साहू नाम का कर्मचारी पिछले 16 साल से उनकी दुकान में काम कर रहा था और डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को रोजाना वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उसी की थी.
बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान आरोपी कर्मचारी सूरज साहू ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया. शुरुआत में किसी को इसकी भनक नहीं लगी.
13 अप्रैल को जब दुकान में स्टॉक का मिलान किया गया तो बड़ी तादाद में सोने के जेवर कम पाए गए. जांच में करीब 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब मिला. जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है.
घटना के बाद कारोबारी ने दुकान के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में शाम के करीब 4 बजकर 21 मिनट पर सूरज साहू को सोने के जेवर अपने साथ ले जाते हुए दिखाया गया. CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई.
कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी सूरज साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी फरार है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



