33 नग गौ वंश को बूचड़खाने ले जाने वाले आरोपी सिंधूराम, मानसिंह और सुरेश को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, मवेशी बरामद

Gariaband police arrested Sindhuram, Mansingh and Suresh, the accused who were taking 33 cows to the slaughterhouse, and sent them to jail, the cattle were recovered

33 नग गौ वंश को बूचड़खाने ले जाने वाले आरोपी सिंधूराम, मानसिंह और सुरेश को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, मवेशी बरामद

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद देवभोग गौवंश तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गौवंश पशुओं को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पैदल गौ तस्करी के लिए ले जाने की खबर पर कार्यवाही कर 33 गौवंश पशुओं को जब्त किया गया. 33 गौवंश पशुओं को गौ तस्कर करते तीन लोग सिंधु राम,मानसिंह,सुरेश शामिल है. 
मिली जानकारी के मुताबिक 18 मई 2025 को मुखबिर से थाना देवभोग को खबर मिली कि कुछ लोग अवैध तरीके से ग्राम घोघर लाटापारा गोठान के पास गाय, बछिया, बछड़ा को लाटापारा के रास्ते उडिसा परिवहन कर बेचने ले जा रहे हैं. इस खबर के मिलते ही थाना प्रभारी थाने ने पुलिस टीम घटना स्थल रवाना कर मुखबिर द्वारा बताई गई जगह की तस्दीक किया गया. जहां पर 33 नग गाय, बछिया, बछड़ा के साथ संदिग्ध आरोपियों को घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया.
जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम 01) सिंधूराम नागेश उम्र 28 साल निवासी खजूरपदर थाना देवभोग 02) मानसिंह नागेश उम्र 50 साल निवासी खजूरपदर थाना देवभोग 03) सुरेश नागेश उम्र 24 साल निवासी खजूरपदर थाना देवभोग बताया.
तीनों आरोपियों के कब्जे से 33 नग गाय, बछिया, बछड़ा को अवैध तरीके से बेचने शारिरिक यातना देते हुए बूचडखाने की तरफ ले जाते पाए जाने पर आरोपियों को मवेशी परिवहन और बिक्री करने के बारे में वैध लायसेंस या अनुज्ञा पत्र मांग करने पर किसी भी तरह का कोई दस्तावेज नही होना बताया.
आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4/10,6/10 एवं पशु कू्ररता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा गया है. उक्त कार्यावाही में थाना देवभोग पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. सिंधूराम नागेश पिता नागमुंदिया नागेश उम्र 28 साल निवासी खजूरपदर थाना देवभोग
02. मानसिंह नागेश पिता डमरूधर नागेश उम्र 50 साल निवासी खजूरपदर थाना देवभोग
03. सुरेश नागेश पिता मानसिंग नागेश उम्र 24 साल निवासी खजूरपदर थाना देवभोग जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB