6 अप्रेल को होगा निःशुल्क दंत परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन, मरीजों का शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की होगी निःशुल्क जांच
Free dental checkup and consultation camp will be organized on 6th April, patients' sugar, blood pressure and weight will be checked for free
नवापारा राजिम : रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में शासनाधिपति श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के निमित्त 6 अप्रेल 2025, रविवार को स्व गुलाबचंद-पतासीदेवी बंगानी स्मृति मंच एवं श्री देवनंदी धर्मार्थ औषधालय के सौजन्य से नवापारा शहर के सुप्रसिद्ध “दंत चिकित्सक” के द्वारा “निःशुल्क दंत परीक्षण एवं परामर्श शिविर” का आयोजन किया गया है.
जिसमें हमारे नगर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. अनुज जैन, डॉ. गरिमा भंडारी, डॉ.अदिति बंगानी, डॉ. श्रेया जैन, डॉ. युक्ति कोचर अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे. साथ ही साथ मेघा पॉलीक्लीनिक के द्वारा उपस्थित मरीजों का शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच निःशुल्क की जावेगी.
उक्त शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शुभम के मार्ट, गंज रोड, नवापारा में आयोजित होगा. उक्त शिविर के लिए पूर्व पंजीयन पारख मेडिकल, अशोक मेडिकल, प्रकाश मेडिकल, सुमित ज्वेलर्स, महावीर सेल, अजय इलेक्ट्रिकल्स, आगम टेलीकॉम और कलर्स मोबाईल में किया जा रहा है.
आयोजकों ने सभी अंचलवासियों से आग्रह किया है कि उक्त निःशुल्क दंत शिविर का लाभ उठायें. उक्त शिविर को कामयाब बनाने के लिए सकल जैन समाज के सदस्यगण अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



