तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में साइकिल सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, हाईवा चालक गिरफ्तार

A young man riding a bicycle died on the spot after being hit by a high-speed trailer, the vehicle overturned after losing control, the truck driver was arrested

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में साइकिल सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, हाईवा चालक गिरफ्तार

कोरबा/दीपका : दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय नगर बाईपास मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. कोयला लोड कर एसईसीएल खदान से निकली तेज रफ्तार ट्रेलर नम्बर CG 10 BB 6794 PRL (पांडे रोड लायंस) कंपनी का कोयले से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे की चपेट में सड़क किनारे चल रहा एक साइकिल सवार आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस हादसे में हाईवा चालक को भी हल्की चोटें आई हैं. राहगीरों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतक की पहचान धनसाय उम्र 40 साल, निवासी जवाली गांव के रुप में की है. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने परिजनों को खबर कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
फिलहाल पुलिस ने हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है. पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. ताकि जरुरी कानूनी कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB