पुरानी रंजिश में चार दोस्तों ने मिलकर बेरहमी से कर दी अपने ही दोस्त की हत्या, शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंका, चारों आरोपी गिरफ्तार

Four friends brutally murdered their own friend due to an old rivalry, tied the body with a stone and threw it in the river, all four accused arrested

पुरानी रंजिश में चार दोस्तों ने मिलकर बेरहमी से कर दी अपने ही दोस्त की हत्या, शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंका, चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली/लोरमी : एक मामूली सी रंजिश ने दोस्ती को मौत के दलदल में धकेल दिया. मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है. जहां एक युवक को शराब पार्टी के दौरान उसके ही चार दोस्तों ने मिलकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और शव को नदी में पत्थर बांधकर फेंक दिया गया. मुंगेली पुलिस ने महज 48 घंटे में चारों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया. जिन्होंने इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दशरथ उर्फ रमाशंकर वर्मा 27 जून की रात अपने दोस्तों अज्जू ठाकुर, चिंटू महरा, पवन कुंभकार और विवेक तिवारी के साथ खाना खाने गया था. लेकिन वह रात उसका आख़िरी सफर बन गई. दरअसल कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में मामूली विवाद हुआ था. जिसने इन चार युवकों को खून करने पर उतारु बना दिया.
चारों आरोपियों ने दशरथ को बहला-फुसलाकर बुलाया और कंकालिन मंदिर के पीछे चबूतरे में ले जाकर हाथ-पैर पकड़कर चाकू से गला, सिर और माथे पर वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को तार और गमछे से बांधकर नदी किनारे ले जाकर एक भारी पत्थर छाती में बांधकर मनियारी नदी में फेंक दिया.
प्रार्थी संजय वर्मा की रिपोर्ट पर लोरमी पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की. साइबर सेल की खबर पर मुंगेली पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में उन्होंने कत्ल करना कबूल किया. आरोपियों के निशानदेही पर नदी से शव बरामद हुआ और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी झाड़ियों से जब्त किया गया.
जीत उर्फ अज्जू ठाकुर, गौतम उर्फ चिंटू महरा, विवेक तिवारी और पवन कुंभकार चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 411/25 धारा 103(1), 140(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
रंजिशों को सुलझाइए, रिश्तों को मत खत्म कीजिए.. यह घटना समाज को आईना दिखाती है कि कैसे अहंकार, गुस्सा और पुरानी दुश्मनी युवाओं को जुर्म की खाई में धकेल रही है.
दोस्ती का मतलब भरोसा है. धोखा और कत्ल नहीं.. परिवार, समाज और प्रशासन को मिलकर युवाओं में संवाद और संयम का बीज बोना होगा.
गिरफ्तार आरोपी…
1. अजीत उर्फ अज्जू ठाकुर (उम्र 19 साल) निवासी बाजारपारा लोरमी
2. गौतम उर्फ चिंटू महरा पिता काशी (उम्र 19 साल) निवासी बाजारपारा लोरमी
3. विवेक तिवारी रामनारायण तिवारी (उम्र 18 साल) निवासी बाजारपारा लोरमी
4. पवन कुंभकार पिता विनोद कुंभकार (उम्र 21 साल) निवासी कंकालिनपारा लोरमी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB