पत्नी की हरकतों से तंग आकर पति ने की गला दबाकर उतारा मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज, आरोपी हीरा गिरफ्तार
Fed up with his wife's behavior, the husband strangled her to death; the post-mortem report revealed the secret; accused Hira was arrested.
दुर्ग : दुर्ग जिला की पाटन थाना पुलिस ने एक हफ्ते पुरानी हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान होकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और मामले को प्राकृतिक मौत का रुप देने के लिए सबसे झूठ बोला था कि पत्नी चक्कर खाकर गिर गई है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया. यह मामला पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम पंदर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 सितंबर 2025 को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस को खबर मिली कि प्रीति वर्मा उम्र 35 साल नाम की महिला की मौत हो गई है. शुरुआत में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की. जब मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तो रिपोर्ट में मौत का कारण “एस्फिक्सिया” यानी गला घोंटना बताया गया. जिससे साफ हो गया कि यह एक मर्डर है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरु कर दी. जब मृतका के पति होरी लाल वर्मा उम्र 30 साल से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. प्रीति वर्मा के द्वारा होरीलाल से दोबारा शादी की गई थी. पहले पति से उसके दो बच्चे बेटा सत्यम (13) और बेटी केशर (11) भी हैं. 6 साल पहले उसने प्रीति को चूड़ी पहनाकर अपनी पत्नी बनाया था. प्रीति अपने पहले पति शेषनारायण वर्मा से अलग होकर मायके में रहती थी.
आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रीति की आदतों से बहुत परेशान था. प्रीति शराब, गुटखा और तंबाकू का सेवन करती थी और नशे में उसके साथ अक्सर मारपीट और झगड़ा करती थी. वह किसी और से फोन पर भी बात करती थी. जिससे पति को उस पर शक था.
होरी लाल ने बताया कि 10 सितंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह सो रहा था. तब प्रीति शराब के नशे में आई और उसे गाली देते हुए बिस्तर से नीचे गिरा दिया. इससे उसे गुस्सा आ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी. इसी बीच उनकी बेटी स्कूल से लौटी और फिर ट्यूशन चली गई. बेटी के जाने के बाद प्रीति ने फिर से झगड़ा शुरु कर दिया. जिसके बाद गुस्से में आकर होरी लाल ने प्रीति को जमीन पर गिराया और हाथ से उसका गला तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.
हत्या के बाद उसने शव को खाट पर लिटा दिया और घरवालों और पुलिस को यह कहकर गुमराह किया कि प्रीति चक्कर खाकर गिर गई थी.
सबूतों और आरोपी आरोपी होरीलाल वर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम पंदर, थाना पाटन, जिला दुर्ग के कबूलनामे के आधार पर पाटन पुलिस ने आरोपी पति होरी लाल वर्मा को 19 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक लोकेश लहरी की विशेष भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



