फर्जी इनकम टैक्स टीम का भंडाफोड़, धमतरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Fake Income Tax team busted; Dhamtari police achieve major success, 12 accused arrested and sent to jail.

फर्जी इनकम टैक्स टीम का भंडाफोड़, धमतरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

धमतरी : फर्जी इनकम टैक्स टीम का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह में रत्नाबांधा रोड स्थित राठौर के घर फर्जी छापेमारी कर लूटपाट को अंजाम दिया था. एसपी सूरज सिंह परिहार ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थी दिलीप राठौर पिता स्व. बाबूलाल राठौर, उम्र 67 साल निवासी रत्नाबांधा धमतरी ने 12 दिसंबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 17 नवम्बर 2025 को करीब 11.30 बजे 6-7 लोग खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर बिना किसी पहचान पत्र और बिना वैध तलाशी वारंट के प्रार्थी के घर जबरन घुस आए. आरोपियों ने करीब 2 से 2.30 घंटे तक घर के सभी कमरों, दराजों, आलमारियों और लॉकर की तलाशी ली. और प्रार्थी को घर से बाहर निकलने नहीं दिया. तलाशी में कुछ न मिलने पर आरोपी दो कारों में बैठकर फरार हो गए.
जिसकी रिपोर्ट पर धाना सिटी कोतवाली द्वारा तत्काल अप.क्र. 327/25 धारा 204, 319(2), 331(3), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया. सायबर सेल की मदद से तकनीकी सबूतों का मुआयना कर टीमों को नागपुर (महाराष्ट्र), दुर्ग रायपुर और बालोद, दल्लीराजहरा (छत्तीसगढ़) की ओर आरोपियों की तलाश के लिए रवाना किया गया. लगातार प्रयास एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर धमतरी लाया गया.
आरोपियों से पूछताछ की गई. जिसमें आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें प्रार्थी के घर में 200 करोड़ रुपये रखें होने की खबर मिली थी. इसी खबर के आधार पर आरोपियों ने आपस में संपर्क कर साजिश रचते हुए फर्जी इनकम टैक्स टीम का गठन किया और घटना को अंजाम दिया. जिसमें प्रार्थी द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की विधिवत सही पहचान की गई. आरोपियों के अलग-अलग बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल चार पहिया वाहन (टाटा सफारी स्विफ्ट डिजायर और स्टिफ्ट कार), आपसी संपर्क में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा नकदी रखने के लिए
 इस्तेमाल जूट बोरी को विधिवत गवाहों के सामने जप्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी
(01) बबलु अजबराव नाइक उके नीना मामा पिता अजबराव उके उम्र 43 वर्ष साकिन गणेश मंदिर के पास थाना जिपटका पोस्ट उलवाडी जिला,नागपुर महाराष्ट्र
(02) अर्पण उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 25 वर्ष साकिन वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र
(03) अमन उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 26 साल वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र
(04) संजय जगतराव शिवरिया उर्फ बाला पिता जगतराम शिवरीया उम्र 52 वर्ष साकिन डिप्टी सिंग्नल चिखली रोड संजय नगर थाना कडमना जिला नागपुर महाराष्ट्र
(05) दीपक मोहन वर्ड पिता मोहन वर्ड उम्र 22 साल साकिन बस स्टेण्ड के पीछे नयाकुंड थाना पाटसिवनी जिला नागपुर जिला महाराष्ट्र
(06) सजय रामटेके पिता राजेन्द्र रामटेके उम्र 34 साल साकिन झुर्रीपारा जिला बालोद जिला बालोद (छग)
(07) गजेन्द्र कुमार साहू उर्फ पिता राजेश कुमार साहू उम्र 31 साल साकिन कुसुमकसा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद (छग)
(08) विवेक उर्फ विक्की कोर्सवाडा पिता द्रोणेन्द्र कोर्सवाडा उम्र 33 साल साकिन बोरसी कालोनी पदनाभपुर जिला दुर्ग (छग)
(09) उमेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 30 साल साकिन बजरंग चौक भटगावं थाना रुद्री जिला धमतरी, (छग)
(10) जितेन्द्र कुमार बघेल पिता नीलकंठ बघेल उम्र 32 साल साकिन भाठापारा बोधन रोड रजौली थाना रनचिरई, जिला बालोद,हाल मुकिम हाउसिंग बोर्ड एलआईजी 717 सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर, (छग)
(11) चेतन साहू पिता झीटू राम साहू उम्र 44 साल निवासी सांगली थाना गुरुर, जिला बालोद (छग)
(12) श्रवण ध्रुव पिता छत्तर सिंह ध्रुव उम्र 38 साल साकिन हटकेशर वार्ड धमतरी, जिला धमतरी (छग)
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड :-
(01) आरोपी दीपक मोहन वर्डे के खिलाफ थाना पारसिवनी, जिला नागपुर में पूर्व से अपराध क्रमांक 71/2025 अंतर्गत धारा 305(भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) दर्ज है.
(02) आरोपी अमन उत्तम मेश्राम के खिलाफ थाना नंदनवन, नागपुर सिटी में अपराध क्रमांक 12/2021 अंतर्गत धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं -हाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 4 धारा 135 और अपराध क्रमांक 90/2022 अंतर्गत धारा 302, 34 भादवि. के तहत मामले दर्ज है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t