फर्जी ट्राई अधिकारी बनकर ऐंठे 49 लाख रुपए, डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर ठगी, पांचवा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Extorted 49 lakh rupees by posing as fake TRAI officer, cheated in the name of digital arrest, fifth accused arrested from Rajasthan

फर्जी ट्राई अधिकारी बनकर ऐंठे 49 लाख रुपए, डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर ठगी, पांचवा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले मे घटित ऑनलाइन ठगी और साईबर अपराध के पेंडिंग मामलों के त्वरित निराकरण और फरार आरोपियों को पता तलाश कर जल्द गिरफ्तार कर पेंडिंग मामलों को हल करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे.) के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी इंद्रप्रकाश कश्यप पिता ईश्वरी प्रसाद कश्यप उम्र 51 साल निवासी- 178 सी रुआबाँधा सेक्टर भिलाई नगर ने 16 नवम्बर 2024 को थाना भिलाई नगर में शिकायत किया कि मोबाईल नंबर 97836 23063 के धारक द्वारा खुद को टी.आर.ए.आई (ट्राई) से काल कर रहा हूं आपके आधार कार्ड से क्राईम हुआ है कहकर कुल 49,01,196/- रुपये जमा करवाकर ठगी करने के बारे मे शिकायत करने पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्र. 469/2024 धारा 318(4) बीएनएस. कायम कर मामला जांच मे लिया गया.
इस मामले के 4 आरोपीगणो को पुर्व में अलग-अलग स्थानो से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. और जुर्म में शामिल सभी आरोपीगणो के बारे में जानकारी लेकर कार्यवाही की जा रही है.
अन्य आरोपियों की पतासाजी की कड़ी में आरोपी भरत कुमार मेनारिया पिता चुन्नीलाल मेनारिया उम्र 30 साल साकिन ग्राम बांसड़ा थाना खेरोदा तह. वल्लभनगर जिला उदयपुर राजस्थान को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर तकरीबन 7 महीने पहले पुणे निवासी सद्दाम मुल्ला द्वारा औरंगाबाद के निवासी बापु श्रीधर भराड नाम के व्यक्ति का आईसीआईसीआई. बैंक का खाता, इंटरनेट बैंकिग का युजर आईडी. पासवर्ड तथा बैंक मे रजिस्टर्ड सिम कार्ड और जिस मोबाइल में सिम कार्ड को चेक किया गया था. वह वाला मोबाईल फोन को देना बताया. जिस पर आरोपी भरत कुमार मेनारिया की मामले में शामिल पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अदालत में पेश किया गया.
नाम आरोपी
भरत कुमार मेनारिया पिता चुन्नीलाल मेनारिया उम्र 30 साल साकिन ग्राम बांसड़ा थाना खेरोदा तह. वल्लभनगर जिला उदयपुर राजस्थान
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB