लोक सेवा कार्यालय में घुसकर कटारनुमा गंडासा से हमला, पुलिस ने आरोपी मुकेश दीप और राजा पिल्लै उर्फ बाबू को किया गिरफ्तार

Entered the Public Service Office and attacked with a dagger like Gandasa, Police arrested the accused Mukesh Deep and Raja Pillai alias Babu

लोक सेवा कार्यालय में घुसकर कटारनुमा गंडासा से हमला, पुलिस ने आरोपी मुकेश दीप और राजा पिल्लै उर्फ बाबू को किया गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी के आदर्श चौक स्थित लोक सेवा कार्यालय में घुसकर गाली-गलौच कर कटारनुमा गंडासा से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 अप्रेल 2025 को आदर्श चौक के पास जय प्रकाश चौहान के लोक सेवा ऑफिस में शाम करीब 7 बजे बैठा था. तभी मुकेश दीप नशे की हालत में घूम रहा था और ऑफिस के सामने आकर गाली-गलौज कर रहा था. जिसे ऑफिस से निकलकर मना किया और बोला कि ऑफिस के पास गाली-गलौज क्यों कर रहा है यहां पर महिलाएं भी है फिर मुकेश दीप ने जयप्रकाश के ऑफिस के सामने आकर प्रार्थी को मां बहन की अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मुकेश दीप और राजा पिल्लै उर्फ बाबू ऑफिस के अंदर घुसकर प्रार्थी को हाथ मुक्का और लोहे के गंडासा जैसे औजार में मारपीट का चोट पहुंचाया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान आरोपियान मुकेश दीप और राजा पिल्ले उर्फ बाबू की पता तलाश किया जा रहा था कि पता तलाश दौरान आरोपियान 01) मुकेश दीप पिता भास्कर दीप उम्र 30 साल निवासी अटल आवास कबीर नगर और 02) राजा पिल्लई उर्फ बाबू पिता गणेश पिल्लई उम्र 24 साल निवासी आदर्श चौक कबीर नगर रायपुर जो आदर्श चौक पान ठेला के पास खड़े मिले. जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किया. और आरोपी मुकेश दीप से वारदात में इस्तेमाल कटारनुमा धारदार गंडासा जप्त किया गया. जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर अदालत पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01) मुकेश दीप पिता भास्कर दीप उम्र 30 साल निवासी अटल आवास थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)
02) राजा पिल्लई उर्फ बाबू पिता गणेश पिल्लई उम्र 24 साल निवासी EWS-86,आदर्श चौक थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB