दूसरे के जमीन को अपनी बताकर बेचने के मामले में शामिल 6 साल से फरार आरोपी डिगेश चन्द्राकर और गोविन्द राम साहू गिरफ्तार

Accused Digesh Chandrakar and Govind Ram Sahu, who were absconding for 6 years in the case of selling someone else's land by claiming it as their own, have been arrested

दूसरे के जमीन को अपनी बताकर बेचने के मामले में शामिल 6 साल से फरार आरोपी डिगेश चन्द्राकर और गोविन्द राम साहू गिरफ्तार

रायपुर : थानो मे कई साल से पेंडिंग मामलों और धारा 173(8) द.प्र.सं. के तहत पेंडिंग मामलों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा रायपुर रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों को इस तरह के मामलों में आरोपियों को पकड़ने और मामलों का जल्द हल करने के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिये गए हैं. जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व खबर इकठ्ठा कर इस बरी में खबर इकठ्ठा करने के साथ ही सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है. 
28 फ़रवरी 2019 को 6 साल पहले प्रार्थी कन्हैयालाल जांगड़े ने रिपार्ट दर्ज कराया था कि जगदेव वर्मा से इसकी पुरानी जान पहचान है. सन् 2015 में जगदेव वर्मा ने बताया कि कमल विहार के आगे ग्राम डोमा, प.ह.नं. 49, खसरा नंबर 178/4, 178/26 की जमीन पर राज कश्यप के द्वारा प्लाटिंग किया गया है. जो अच्छे लोकेशन पर है. जिसके बाद जगदेव प्रसाद वर्मा के द्वारा राज कश्यप के साथ ग्राम डोमा स्थित प्लाट के पास ले जाकर जमीन दिखाया। जो पसंद आने पर इसके द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर उक्त भूमि के 2200 वर्गफीट जमीन को 6 लाख 76 हजार रुपये देकर रजिस्ट्री करा लिया.
रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए संबंधित हल्का पटवारी से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि मौके पर जमीन ही नही है. राज कश्यप और अन्य के द्वारा दूसरे की जमीन को दिखाकर रुपये लेकर धोखाधड़ी किया है. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 111/2019 धारा 420, 34 भादवि. दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. 
पूर्व में मामलों के मुख्य आरोपी राज कश्यप और जगदेव वर्मा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जा चुका है. इस मामले में शामिल आरोपी डिगेश चन्द्राकर और गोविन्द राम साहू की खोजबीन के लिए मामले में मुखबीर लगाने के साथ ही आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार पतासाजी की जा रही थी.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली. आरोपी डिगेश चन्द्राकर और गोविन्द राम साहू को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना कबूल किया गया. जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
01. डिगेश चन्द्राकर पिता नरोत्तम चन्द्राकर उम्र 36 साल पता आदर्श नगर, मठपारा, थाना टिकरापारा रायपुर
02. गोविन्द राम साहू पिता भारत लाल साहू उम्र 33 साल पता आदर्श नगर, मठपारा, थाना टिकरापारा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB