रास्ता रोककर दो युवकों से मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने बदमाश विनय कोसले को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Two youths were attacked with a knife after blocking their way, police arrested the miscreant Vinay Kosle and sent him behind bars

रास्ता रोककर दो युवकों से मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने बदमाश विनय कोसले को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में सड़क पर जा रहे युवकों को रास्ता रोककर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अप्रेल 2025 को प्रार्थी वीरेन्द्र विश्वकर्मा पिता राजेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 34 साल निवासी वार्ड नंबर 23 सत्यनगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराया कि 7 अप्रेल 2025 को प्रार्थी अपनी स्कुटी वाहन से अपने दोस्त कृष्णा भारती के साथ अपने घर जा रहा था, कि रात 10 बजे खेल मैदान के पास रावांभाठा में आरोपी विनय कोलने द्वारा प्रार्थी का रास्ता रोककर माँ-बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली-गलौच कर अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी और बीच बचाव करने पर कृष्णा भारती को चाकु से मारकर चोट पहुंचाया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर आरोपी विनय कोसले के खिलाफ अपराध क्रमांक 335/2025 धारा-296,115 (2), 126 (1) बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान आरोपी विनय कोसले से वारदात के बारे में पूछताछ करने पर प्रार्थी और उनके दोस्त के साथ मारपीट कर चाकू से चोट पहुंचाना कबूल करने पर मामले में आरोपी के कब्जे से एक लोहे का कटिला धारदार चाकू जप्त कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़कर आरोपी को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
विनय कोसले पिता दिनेश कोसले उम्र 24 साल साकिन बुधवारी बाजार, बजरंग चौक रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB