रायपुर में वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिग्गी से 75 लाख कैश बरामद, वाहन समेत 4 मोबाइल जप्त, आयकर विभाग के पास पहुंचा मामला
During vehicle checking in Raipur, Rs 75 lakh cash was recovered from the trunk of an Activa, four mobile phones along with the vehicle were seized, the matter was taken to the Income Tax Department.
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में वाहन चैकिंग के दौरान एक स्कूटी में 75 लाख रुपए कैश मिले हैं. जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी और नगदी दोनां को जब्त कर लिया है. पूरा मामला आजाद चौक थाना अंतर्गत पुलिस का है. जहां ये गाड़ी पकड़ी गई है. जानकारी के अनुसार अग्रसेन चौक के पास पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान स्कूटी में ये कैश मिला है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में 27 फरवरी को थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी में एम.सी.पी. प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक्टिवा वाहन नम्बर CG04 NJ 8956 जिसमें एक बड़ा थैला रखा था. थैले की जांच करने पर उसमें भारी तादाद में नगद रकम रखा होना पाया गया. वाहन में सवार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मिलन शर्मा, निवासी आजाद चौक रायपुर बताया.
नगद राशि के बारे में पूछताछ करने और दस्तावेज पेश करने के लिए कहने पर वह उक्त रकम के बारे में किसी तरह का वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका और पुलिस टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करता रहा.
जिस पर मिलन शर्मा के कब्जे से कुल 75,00,000/- (पचहत्तर लाख रुपये) नगद, 4 नग मोबाइल फोन और एक्टिवा वाहन जप्त कर उसके खिलाफ थाना आजाद चौक में इस्तगासा क्रमांक 01/2026, धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए मामले की खबर आयकर विभाग को दी गई है. जिसमें आयकर विभाग द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



