आदिवासी छात्रावास में नशेड़ी रसोई कर्मचारी ने किया बड़ा कांड, छात्र लहूलुहान, बच्चा पहुंचा अस्पताल, हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी, कड़ी कार्यवाही की मांग

Drug-addicted kitchen staff commits a serious crime in a tribal hostel, leaving students bleeding, child hospitalized, suspect in custody, interrogation ongoing, and demand for strict action.

आदिवासी छात्रावास में नशेड़ी रसोई कर्मचारी ने किया बड़ा कांड, छात्र लहूलुहान, बच्चा पहुंचा अस्पताल, हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी, कड़ी कार्यवाही की मांग

कोरबा/कटघोरा : प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने शराब के नशे में छात्र पर टंगिया से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. गनीमत रही कि छात्र को स्थाई क्षति नहीं पहुंची. छात्र को इलाज के बाद उसके पिता घर ले गए. मामला सामने आने के बाद छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ट्राइबल एसी (सहायक आयुक्त) से रसोइए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. यह मामला कोरबा जिला के छुरी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक  प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास के रसोइए और चपरासी का काम करने वाले केसर दुबे ने छठवीं कक्षा के छात्र पर पुष्पेंद्र कंवर पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे छात्र की आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई. अस्पताल में इलाज के बाद छात्र को उसके माता-पिता घर ले गए.
बताया जा रहा है की रसोइया केसर दुबे नशे की हालत में था. छात्र को इलाज के बाद उसके पिता घर ले गए. मामला सामने आने के बाद छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ट्राइबल एसी (सहायक आयुक्त) से रसोइए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
बताया जा रहा है कि छात्रावास अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर रसोइया बच्चों को प्रताड़ित कर रहा था. यही नहीं रसोइए पर मारपीट और अवैध वसूली का भी आरोप है. अधीक्षक की शिकायत पर रसोइया को कटघोरा पुलिस हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB