बाल-बाल बची जिला पंचायत अध्यक्ष, एनएच पर हुआ हादसा, सड़क पर आई गाय काे बचाने की कोशिश में कार हो गई अनियंत्रित, टक्कर से मचा हड़कंप

District Panchayat President has a narrow escape in an accident on the National Highway; the car went out of control while trying to avoid a cow that had wandered onto the road, and the collision caused a stir.

बाल-बाल बची जिला पंचायत अध्यक्ष, एनएच पर हुआ हादसा, सड़क पर आई गाय काे बचाने की कोशिश में कार हो गई अनियंत्रित, टक्कर से मचा हड़कंप

रायपुर : रायपुर से जांजगीर-चांपा लौटते वक्त एक सड़क हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष बाल-बाल बच गई. तेज रफ्तार कार के सामने गाय के अचानक आ जाने की वजह से ड्राइवर ने गाय को बचाने के लिए ब्रेक लगाया. कार अनियंत्रित हो गई. कार की ठोकर से गाय सड़क पर जा गिरी. राहत की बात ये कि कुछ ही देर बाद उठकर वह भाग खड़ी हुई.
जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी की कार का सोमवार सुबह सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया. हादसा करीब 11.45 बजे उस समय हुआ. जब वे रायपुर से जांजगीर लौट रही थी. बताया जा रहा है कि अचानक एक गाय दौड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ आ गई. गाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी बाल-बाल बच गईं.
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. बताया गया कि हादसे में गाय भी सड़क पर गिर गई थी. लेकिन कुछ देर बाद वह उठकर चल पड़ी. हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की. एनएच पर हादसा होने की वजह से कुछ देर के लिए वाहनों की कतार भी लग गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?