ओबीसी आरक्षण और ईवीएम को लेकर दीपक बैज बोले- सरकार परीक्षा और स्थानीय निकाय चुनाव पर स्थिति स्पष्ट करें, बैलेट पेपर से हो इलेक्शन

Deepak Baij said about OBC reservation and EVM- Government should clarify the situation on exams and local body elections, elections should be held through ballot papers

ओबीसी आरक्षण और ईवीएम को लेकर दीपक बैज बोले- सरकार परीक्षा और स्थानीय निकाय चुनाव पर स्थिति स्पष्ट करें, बैलेट पेपर से हो इलेक्शन

रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में PCC दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया. इस दौरान OBC आरक्षण और EVM के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. बैज ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को गंभीरता से लेने की बात कही. वही वैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की बात सामने आ रही थी लेकिन अब जिस तरह से EVM से चुनाव कराये जाने को लेकर उन्होंने BJP पर हमलावर हुए. बैज ने कहा कि EVM चुनाव करने को लेकर कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी. उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव को EVM से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग की है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभी तक स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं हुए है. जबकि स्कूलों के बोर्ड परीक्षाओं और दूसरी परीक्षाओं की समय सारणी घोषित हो चुकी है. दसवीं सीबीएससी की परीक्षा 15 फरवरी से शुरु होगी जो 18 मार्च तक चलेगी. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरु होकर 24 मार्च तक चलेगी. माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरु होकर 28 मार्च तक चलेगी. इसी तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी परीक्षाएं भी 1 मार्च से शुरु होकर 10 मार्च तक चलने वाली है. विभिन्न बोर्डों की घरेलू परीक्षाएं भी फरवरी माह में होगी.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार तुरंत भी चुनाव कार्यक्रम घोषित करती है तो भी चुनाव के नामांकन, प्रचार और मतदान का फरवरी के पहले होना संभव नहीं है. ऐसे में चुनाव एवं परीक्षाओं का टकराना निश्चित है. यह स्थिति भाजपा के डर के कारण आया है. सरकार चाहती तो अभी तक चुनाव संपन्न हो चुके होते और परीक्षाओं तथा चुनाव के बीच टकराहट नहीं होती. अब इस चुनाव की वजह से बच्चों की परीक्षाए बाधित होगी.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार चुनाव और परीक्षाओं को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करे. यह प्रदेश के लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है. सरकार की लापरवाही और भाजपा के डर का खामियाजा बच्चों को नहीं भुगतना पड़े. यह सुनिश्चित किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI