शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली का आयोजन के दौरान किसान नेता तेजराम विद्रोही की गिरफ्तारी की निंदा, कावेरी बीज कंपनी पर भुगतान न करने का आरोप
Condemnation of the arrest of farmer leader Tejram Vidrohi during a peaceful tractor rally; allegations against Kaveri Seed Company for non-payment.
गरियाबंद/राजिम : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला गरियाबंद इकाई ने किसान नेता तेजराम विद्रोही और महासमुंद जिला पंचायत सदस्य जुगनू जागेश्वर चंद्राकर की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है.
जिला अध्यक्ष मदन लाल साहू, उपाध्यक्ष सोहन लाल साहू, महासचिव योगेन्द्र साहू, संगठन मंत्री ललित कुमार और कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि कावेरी सीड्स कंपनी द्वारा महासमुंद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों से बीज उत्पादन कराया गया था. कंपनी उत्पादित बीज ले गई, लेकिन आज पर्यंत किसानों को करोड़ों रुपये की भुगतान राशि नहीं दी गई.
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला अध्यक्ष मदन लाल साहू ने कहा कि बार-बार आवेदन-निवेदन के बाद भी भुगतान न होने से क्षुब्ध किसानों ने चरणबद्ध आंदोलन का फैसला लिया। इसी कड़ी में आज 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को महासमुंद से कावेरी बीज कंपनी के रायपुर स्थित कार्यालय तक शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया था. जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही और जुगनू जागेश्वर चंद्राकर कर रहे थे.
आरोप है कि कॉर्पोरेट परस्त रवैया अपनाते हुए प्रशासन ने निजी बीज कंपनी को संरक्षण देते हुए दोनों किसान नेताओं को गिरफ्तार कर थाना खल्लारी ले गया. वहीं आंदोलनरत किसानों को भी आगे बढ़ने से रोका जा रहा है. इससे नाराज किसान बेलसोंडा रेलवे फाटक, महासमुंद-रायपुर मार्ग पर सड़क में ही बैठकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.
भारतीय किसान यूनियन जिला गरियाबंद कमेटी शांतिपूर्ण किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है और प्रशासन एवं कावेरी बीज कंपनी की भूमिका की घोर निंदा करती है. और मांग करती है कि किसान नेता तेजराम विद्रोही और जुगनू जागेश्वर चंद्राकर को बिना शर्त तत्काल रिहा किया जाए. और पीड़ित किसानों का बकाया भुगतान अविलंब कराया जाए.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



