मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं, नरक चतुर्दशी पर की पूजा

Chief Minister Vishnudev Sai and Assembly Speaker Dr. Raman Singh extended warm greetings for Diwali and Govardhan Puja, performed puja on Narak Chaturdashi.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं, नरक चतुर्दशी पर की पूजा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है.
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील किया कि वे दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए मनाएं और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाएं. मुख्यमंत्री साय ने गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति हमारी श्रद्धा और आभार का प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें यह सिखाती है कि प्रकृति का संरक्षण ही समृद्धि का आधार है. मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दीपावली और गोवर्धन पूजा का यह पावन अवसर छत्तीसगढ़ राज्य में खुशहाली, समृद्धि और विकास की नई रोशनी लेकर आएगा तथा हर घर में आनंद, शांति और उजाला फैलाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नरक चतुर्दशी पर ठाठापुर में की पूजा, ग्रामवासियों को दी दीपावली की बधाई

रायपुर : राजधानी रायपुर के ग्राम ठाठापुर में नरक चतुर्दशी के पावन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने कुलदेवता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इस मौके पर ग्रामवासियों ने अध्यक्ष का स्नेहपूर्ण स्वागत किया. जिससे वे अभिभूत हुए. डॉ. रमन सिंह ने पूजा-अर्चना के दौरान ग्रामवासियों के साथ बातचीत की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी. उन्होंने कहा कि यह पर्व जीवन में उजाला, सुख और समृद्धि लाने वाला है. नरक चतुर्दशी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और इसे श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाना चाहिए.
अध्यक्ष ने ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि वे इस पर्व को सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाएं. उन्होंने बताया कि इस मौके पर उन्होंने अपने कुलदेवता का आशीर्वाद लिया ताकि पूरे परिवार और ग्रामवासियों का जीवन खुशियों और समृद्धि से भरा रहे. इस मौके पर डॉ. रमन सिंह ने सभी ग्रामवासियों को नए विधानसभा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी सादर आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि नए भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.
स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष के आगमन और स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना की. उनका कहना है कि अध्यक्ष का यह दौरा ग्रामवासियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का स्रोत रहा. इसके साथ ही ग्रामीणों ने उन्हें अपने क्षेत्र की जरुरतों और विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी.
डॉ. रमन सिंह के इस दौरे ने नरक चतुर्दशी के अवसर को और भी खास बना दिया. उनके साथ ग्रामवासियों के साझा उत्साह ने सांस्कृतिक और सामाजिक सौहार्द्र का संदेश दिया. इस मौके पर अध्यक्ष ने सभी से अपील किया कि दीपावली के पर्व को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इस सांस्कृतिक धरोहर का आनंद ले सकें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t