आज मनाया जाएगा जश्ने छत्तीसगढ़, लुतरा शरीफ में परचम कुशाई के साथ हुआ उर्स का आगाज, मांगी गई मुल्क के अमन की दुआ, देश-प्रदेश से पहुंचे जायरीन

Chhattisgarh will be celebrated today Urs started with flag Kushai in Lutra Sharif pilgrims reach from all over the country and state

आज मनाया जाएगा जश्ने छत्तीसगढ़, लुतरा शरीफ में परचम कुशाई के साथ हुआ उर्स का आगाज, मांगी गई मुल्क के अमन की दुआ, देश-प्रदेश से पहुंचे जायरीन

सीपत/लुतरा शरीफ : हर साल की तरह इस साल भी शंहेशाहे छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह दरगाह लुतरा शरीफ का 66वां सालाना उर्स पाक का शान ए शौकत और अदब के साथ परचम कुशाई से हुआ. मलंगों ने जबरदस्त करतब दिखाए. वहीं देश प्रदेश से जायरिनों ने करतब देख दांतों तले उंगली दबा ली. हजरत बाबा इंसान अली शाह के चाहने वालों का सालाना उर्स आना जारी है. इस मौके पर दरगाह कमेटी के पदाधिकारी खादीम ग्राम पंचायत, मुस्लिम जमात लुतरा शरीफ आदि मौजूद रहे.
उर्स पाक के मुबारक मौके पर मस्जिद फैजाने मदीना आर डी ए कालोनी संजय नगर में एक रोजा फातेहा ख्वानी का एहतेमाम किया गया. कुरान ख्वानी मनकबत नात ए पाक छत्तीसगढ़िया बाबा की जिंदगी पर तकरीर हुई. 12 बजे प्रोग्राम शुरु हुआ बाद नमाज़ ए जोहर मस्जिद में खाने का एहतेमाम रखा गया.
नागपुर  कामठी से आई मटका पार्टी ने दरगाह के सामने बाबा इंसान अली शाह के नाम पर कलाम पेश किया. उर्स के आगाज के साथ ही दोपहर 3 बजे दादी अम्मा का संदल चादर दरगाह से निकाला गया. जो मटका पार्टी के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए दादी अम्मा की दरगाह ले जाया गया. जहां चादर पेश कर देश दुनिया के अमन-चैन शांति की दुआए मांगी गई.
पहले ही दिन बड़ी तादाद में उमड़े जायरीनों के लिए हर साल की तरह शुद्ध शाकाहारी लंगर का इंतजाम किया गया. चाय नाश्ते से लेकर सीरनी का 24 घंटे इंतेज़ाम रखा गया है. शुगर के मरीजों का खास ख्याल रखते हुए उनके लिए नान रोटी का भी इन्तेजाम किया गया है. रात 9 बजे नात, मनकबत पेश किया गया.
उर्स के दूसरे दिन आज 21 अक्टूबर को दोपहर 12:40 बजे मजार ए पाक का गुस्ल, सलातो सलाम और शिजरा खानी होगी. दोपहर 3 बजे राज बैंड पार्टी के साथ शाही संदल निकलेगा. जिसमे खम्हरिया स्थित नानी अम्मा की दरगाह पुराने दरबार में संदल चादर व महफिले शमा के साथ ही दरबारी कव्वाल यासीन शोला और उनके साथी सूफियाना कलाम पेश करेंगे. रात 9 बजे तकरीर का अजीमुशशान जलसा रखा गया है. जिसमें किछौछा शरीफ (उप्र) से आए धर्म गुरु सैय्यद राशिद मक्की मियां साहब और कटिहार बिहार  के मुफ्ती मोइनुद्दीन चतुर्वेदी साहब तकरीर करेंगे.
उर्स के तीसरे दिन 22 अक्टूबर को रात 9 बजे रेडियो ऑडियो और टीवी सिंगर दिल्ली के कव्वाल चांद अफजाल कादरी अपना कलाम पेश करेंगे. इसके पहले आल छत्तीसगढ़ मुस्लिम तंजीमों (कमेटी) का इस्तेकबाल किया जाएगा.
प्रोग्राम के चौथे दिन 23 अक्टूबर को आल इंडिया नातियां मुशायरा कार्यक्रम रात 9 बजे किया जाएगा. जिसमें जेरे सदारत फरजंदे गौसे आजम शहजादे शिमना हजरत अल्लामा वा मौलाना सैयद राशिद मक्की मियां साहब क़िब्ला किछौछा शरीफ की सदारत में होगा. मुशायरा का संचालन कफिल अंबर साहब कलकत्तवी, शायरे इस्लाम जैनुल आबदीन कानपुरी, नायाब व मंजर कलकत्तवी, गुलाम नूर ए मुजस्सम उन्नावी और अहमदुल फ़त्ताह फैजाबादी अपने-अपने अंदाज में खूबसूरत शायरी पेश करेंगे.
इसी तरह 24 अक्टूबर की रात 9 बजे से लुतरा शरीफ के दरबारी और हिंदुस्तान के मशहूर रेडियो ऑडियो एवं टीवी सिंगर बिजनौर यूपी के बीच कव्वाल रईस अनीस साबरी के द्वारा शानदार कव्वाली की पेश की जाएगी.
उर्स के 6वें और आखरी दिन 25 अक्टूबर को बाद नमाजे फजर कुरान ख्वानी 11 बजे रंग की महफिल और कुल की फातिहा होगी. जिसमें मुस्लिम समाज के धर्म गुरु हजरत अल्लामा व मौलाना सैय्यद राशिद मक्की मियां साहब किछौछा शरीफ के द्वारा प्रदेश के अमन चैन की दुआ मांगी जाएगी. पूरे उर्स के दौरान 6 दिन 24 घंटे शुद्ध शाकाहारी दरबारी शाही लंगर के साथ रोजाना सुबह चाय नाश्ते का भी बेहतरीन इंतेजाम रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कमेटी के सेक्रेटरी रियाज अशरफी ने बताया कि इस बार कमेटी के द्वारा प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों से बाबा सरकार के चाहने वालों को जोड़ा गया है. दरगाह परिसर में लगातार सुधार, मरम्मत के साथ ही मुस्लिम एजुकेशन सिस्टम को उन्नत किया जा रहा है. दरगाह परिसर में स्थित मदरसे में बच्चों को फ्री भोजन, आवास के साथ आधुनिक, शिक्षा दी जा रही है.
उर्स के दौरान आने वाले हजारों लाखों श्रद्धालुओं की खिदमत के लिए कमेटी के तमाम सदस्य कमर कस कर तैयार हैं. इस दौरान दरगाह परिसर में कलम का लंगर लगाया जाएगा. जिसके तहत “एक रोटी कम खाओ मगर बच्चों को खूब पढ़ाओ” का नारा देकर बच्चों और उनके परिजनों को जागरुक करते हुए उन्हें कलम और कॉपी बांटी जाएगी.
इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक के अलावा अन्य संदेशपरक कार्यक्रम शामिल किए गए हैं. समाज के लोगों को सबसे बड़ा संदेश देने के लिए तंजीम का सम्मान किया जा रहा है.
बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि प्रशासन और हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए संदल चादर लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के डीजे साउंड बजाए जाने पर पाबंदी लगे गई है. सिंगल यूज प्लास्टिक को भी बैन करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए सभी दुकानदारों से अपील की गई है.
इस बार सालाना उर्स के दौरान मुस्लिम समाज के हित में जूझ कर कम करने वाली तंजीमों (संस्था) का कमेटी सम्मान करेगी. यही नहीं लुतरा शरीफ के आसपास के गांव, समाज प्रमुखों का सम्मान करने का फैसला लिया गया है. मुस्लिम बच्चों के अलावा दिगर कौम के बच्चों की भी शिक्षा और जनचेतना को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस बार शिरनी (प्रसाद) घर-घर तक पहुंचाने का फैसला लिया गया है.
उर्स कमेटी के सरपरस्त रायपुर निवासी एडवोकेट सैय्यद फैसल रिजवी साहब, हाजी रंगराज, सैय्यद मकबूल अली बिलासपुर, हाजी डॉ सैय्यद शब्बीर अहमद कोरबा, नब्बू गौंटिया खम्हरिया सहित अन्य पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर सालाना उर्स को कामयाबी बनाने के लिए इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ के नायब सदर मोहम्मद सिराज, नायब सेक्रेटरी हाजी गुलाम रसूल साबरी, खजांची रोशन खान, कमेटी के सदस्य मोहम्मद कुद्दूस, अब्दुल रहीम खान, मोहम्मद जुबेर, हाजी करीम बेग, महबूब खान, रहीम खान, फिरोज खान उर्स कमेटी के सभी सदस्य उर्स को कामयाब बनाने में जुटे हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb