चरने गए मवेशियों की चोरी, CCTV बना गवाह, तामेश्वर और समीर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे, तीन गाय और एक भैंस बरामद
Cattle were stolen while grazing, CCTV became the witness, within 24 hours the police arrested five accused and sent them behind bars, three cows and a buffalo were recovered.
राजनांदगांव : मवेशी चोरी की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. खास बात यह रही कि इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही. चोरी गए मवेशियों को भी कुछ ही समय में बरामद कर लिया गया. यह मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लालबाग थाना क्षेत्र के निवासी रुस्तम यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि 24 अप्रैल को उनके कुछ मवेशी चरने के लिए गए थे. लेकिन वापस नहीं लौटे. काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग मवेशियों को जंगलपुर इलाके की तरफ़ ले जाते नजर आए.
पुलिस ने इस सुराग को आधार बनाकर कार्रवाई शुरू की और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन गाय और एक भैंस बरामद की है. जिनकी कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है. इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और बिक्री से मिले 6 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं. कुल मिलाकर करीब 96 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है.
जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल तामेश्वर यादव और समीर यादव के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
आरोपी
तामेश्वर यादव
समीर यादव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



