बाइक सवारों को कार से कुचलने वाला CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, कांग्रेस नेता की बर्थडे पार्टी से लौटते समय मारी टक्कर, दो महिला की मौत, 2 घायल

CMO Amresh Singh arrested for running over bikers with his car; the collision occurred while he was returning from a Congress leader's birthday party, resulting in the deaths of two women and injuries to two others.

बाइक सवारों को कार से कुचलने वाला CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, कांग्रेस नेता की बर्थडे पार्टी से लौटते समय मारी टक्कर, दो महिला की मौत, 2 घायल

मुंगेली : मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला मेन रोड पर एक अगस्त की देर रात हुए सड़क हादसे में मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. यह वही मामला है, जिसमें ‘CMO (UAD) CG Government’ लिखी स्कोडा कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई थी. जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का इलाज जारी है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत धारा 281, 125(ए) एवं 105 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर 3 अगस्त को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
शादी का ऑर्डर पूरा कर लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विश्वनाथ बसोर, निवासी शिक्षक नगर पंडरिया ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 अगस्त को उनकी भाभी किरण बसोर अपने साथियों के साथ शादी समारोह के ऑर्डर के सिलसिले में ग्राम हरदी गई थी. वापस लौटते समय बरेला मेन रोड पर सड़क पर गाय आ जाने की वजह से उन्होंने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सड़क किनारे रोक दी थी. इसी दौरान मुंगेली से बिलासपुर की तरफ जा रही कार नम्बर CG 15 DN 3866, जिस पर “CMO (UAD) CG Government” लिखा हुआ था. तेज रफ्तार और गलत दिशा से आई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
दो लोगों की मौत, एक युवक की हालत नाजुक
हादसा इतना भीषण था कि किरण बसोर उम्र 39 साल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल अंजली बसोर उम्र 35 साल को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. इस तरह इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. तीसरे घायल विकेश साहू (उम्र करीब 36 साल) की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. तीनों मुंगेली के विनोबा नगर निवासी हैं और तखतपुर से मुंगेली लौट रहे थे.
फरार हो गया था चालक, घटना स्थल पर मिली थी ‘CMO’ नेम प्लेट
चश्मदीदोंके मुताबिक हादसे के फौरन बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था. बाद में दुर्घटना स्थल से कार की ‘CMO’ लिखी नेम प्लेट बरामद हुई. जबकि दुर्घटनाग्रस्त स्कोडा कार तखतपुर नगर पालिका कार्यालय के पास क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिलने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बन गया था.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जन्मदिन पार्टी से लौटते वक्त हुआ हादसा
हादसे के समय उक्त कार में तखतपुर नगर पालिका के CMO और अन्य लोग सवार थे. जो देर रात मुंगेली कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन समारोह से तखतपुर लौट रहे थे. वहीं बाइक सवार तीनों लोग तखतपुर से मुंगेली की ओर वापस आ रहे थे. इसी दौरान बरेला के पास यह हादसा हुआ.
पुलिस जांच में बड़ा दावा – जानबूझकर मारी थी टक्कर
हादसे की गंभीरता को देखते हुए थाना जरहागांव पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. चश्मदीदों और गवाहों के बयान दर्ज किया और सभी भौतिक सबूत इकठ्ठा किए.जांच के दौरान मिले सबुतों, घटनास्थल निरीक्षण और अन्य तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि कार चालक CMO अमरेश सिंह ने जानबूझकर और बेहद लापरवाहीपूर्वक गलत दिशा से तेज गति में वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मारी.
पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी अमरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया और हादसे में इस्तेमाल स्कोडा कार नम्बर CG15 DN 3866 भी जब्त कर ली गई. जरहागांव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 281, 125(ए) एवं 105 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जुर्म दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया. जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
सीएमओ अमरेश सिंह पिता परमानंद सिंह उम्र 58 साल निवासी वार्ड नम्बर 4 महेश्वर कॉलोनी गोधनपुर, जिला अंबिकापुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?