ज्यादा मजदूरी का झांसा देकर छग से महाराष्ट्र ले जाकर दलाल ने परमेश्वर को बेच दिया 27 मजदुर, कलेक्टर दीपक सोनी ने कराई सभी मजदूरों की घर वापसी
By luring them with high wages, the broker took 27 workers from Chhattisgarh to Maharashtra and sold them to Parmeshwar, Collector Deepak Soni got all the workers back home
बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित सम्पर्क केन्द्र से लोगों की कई समस्याओं का समाधान हो रहा है. अब यह सम्पर्क केंद्र बंधक मजदूरों के लिए भी घर वापसी का कारगर जरिया बन गया है. तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम परसाभदेर क़े 17 मजदूरों क़ो महारष्ट्र के ग्राम कोपरा, तहसील अम्बाजोगाई जिला बीड़ में बंधुआ बनाकर काम लिए जाने की खबर मिली. सम्पर्क केन्द्र द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग और श्रम विभाग से समन्वय कर 13 दिसम्बर 2024 को उक्त मजदूरों को बंधक मुक्त कराया गया. और 15 दिसम्बर को सकुशल घर पहुंच गए. इसमें 10 मजदूर बिलासपुर जिले के भी है.
ठेकेदार के चंगुल से मुक्त होने पर मजदूरों ने सोमवार क़ो कलेक्टर दीपक सोनी से भेंट कर प्रशासन क़े प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. कलेक्टर ने सभी मजदूरों क़ो स्थानीय स्तर पर ही रोजी मजदूरी करने क़ी सलाह दी.
मजदूरों ने बताया कि जय आनंद काम्बले नामक व्यक्ति द्वारा मजूदरों को ज्यादा रकम का झांसा देकर बुलाया गया. मजदूरों के वहां पहुंचने के कुछ दिनों तक बिना काम कराये रखा गया. करीब 10 दिन बाद जय आनंद काम्बले द्वारा मजदूरों को परमेश्वर नाम के व्यक्ति के अधीन काम करने के लिए छोड़ दिया. जहां मजदूरों से अमानवीय तरीके से काम कराया जाता था. मजदूरों द्वारा विरोध करने पर उनको मालूम हुआ कि जय आनंद काम्बले ने 3 लाख रुपए में परमेश्वर को बेच दिया है. मजदूरों ने इस घटना की खबर अपने परिजनों को दिया. जिसके बाद परिजनों द्वारा बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के नवाचारी पहल के तहत संचालित सम्पर्क केन्द्र में सम्पर्क कर पूरी घटना का विवरण दिया.
बंधक मजदूरों में पीयेन्द्र मनहरे, सावित्री मनहरे, सुरजा मनहरे, सुहानी मनहरे, साधना मनहरे, निलेश मनहरे, कन्हैया मनहरे, आशीन मनहरे, राजकुमारी, दशरथ, सागर जोसेफ सहित 17 अन्य एवं बिलासपुर जिले के 10 मजदूर शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



