साले-भाभी की पिटाई से जीजा की मौत, जन्मदिन की रात पारिवारिक विवाद में गंभीर चोटें, इलाज के दौरान दम तोड़ा दम, साला और भाभी दोनों गिरफ्तार

Brother-in-law dies after being beaten by brother-in-law and sister-in-law; seriously injured in family dispute on birthday night; succumbs during treatment; brother-in-law and sister-in-law both arrested

साले-भाभी की पिटाई से जीजा की मौत, जन्मदिन की रात पारिवारिक विवाद में गंभीर चोटें, इलाज के दौरान दम तोड़ा दम, साला और भाभी दोनों गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम फरसाटोली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक छोटे साले ने अपनी भाभी के साथ मिलकर अपने ही जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मुरली राम यादव उम्र 40 साल का उसी के गांव की सोनिया यादव के साथ प्रेम विवाह हुआ था. प्रेम विवाह होने की वजह से ससुराल पक्ष के साथ उसका अक्सर विवाद रहता था. 30 मार्च 2026 को मृतक के बेटे का जन्मदिन था. जिसे मनाने के बाद उसकी पत्नी मिठाई देने अपने मायके गई थी. रात करीब 11 बजे मुरली राम शराब के नशे में अपने ससुराल पहुंचा। जहां पुरानी रंजिश को लेकर उसका अपने छोटे साले शिवकुमार यादव उम्र 35 साल और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव उम्र 37 साल के साथ विवाद शुरु हो गया.
विवाद इतना बढ़ा कि साले शिवकुमार ने मुरली राम को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने और पेट पर चढ़कर लात-मुक्कों से वार किया. वहीं, भाभी मिथिला यादव ने भी डंडे से उसकी जमकर पिटाई की. पत्नी के बीच-बचाव करने के बाद मुरली किसी तरह अपने घर लौटा.
अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले CHC कोतबा ले जाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. वहां संघर्ष करने के बाद 4 अप्रैल 2026 को मुरली राम यादव की मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत सीने में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई है.
सुंदरगढ़ पुलिस से डायरी मिलने के बाद कोतबा चौकी में BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t