तिरुपति बालाजी से दर्शन कर लौटे परिवार के 4 लोगों की मिली लाश, बिस्तर पर 2 बच्चों के शव, माता-पिता फंदे से लटके, मिला सुसाइड नोट, फैली सनसनी
Bodies of Four Family Members Found After Returning from Pilgrimage to Tirupati Balaji: Two Children's Bodies on the Bed, Parents Found Hanging; Suicide Note Recovered, Causing a Sensation.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार को एक मकान से दंपती और उनके 2 बच्चों की लाश संदिग्ध हालत में मिली. आशंका जताई जा रही है कि दंपती ने पहले दोनों बच्चों की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी और परिवारिक विवाद का जिक्र है. परिवार तिरुपति बालाजी से दर्शन कर लौटा था. घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोविंद साहू उम्र 45 साल और चंचल साहू उम्र 40 साल की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिली. जबकि बेटी दृष्टि साहू उम्र 13 साल और बेटे यशांत साहू उम्र 11 साल की लाश बिस्तर में मिली. परिवार वालों ने इसकी खबर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा.
कमरे की जांच करने पर एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है. सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह की बात लिखी हुई है. पुलिस ने बताया कि गोविंद साहू प्राइवेट फर्म में काम करता था. उसके 2 भाई भी है. सुबह मां जब उनके कमरे पहुंची तो कोई जवाब नहीं आया.
दरवाजा खोलकर कर देखा गया को घटना की जानकारी हुई. बच्चों के गले पर निशान मिले हैं. पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि बच्चों की मौत किन हालातों में हुई. फिलहाल सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया गया.
शुरुआती पूछताछ और आसपास के लोगों से मिली जानकारी में परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने की बात सामने आई है. आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के चलते दंपती ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा.
हालांकि पुलिस ने खुदकुशी के पीछे की वजहों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस घर से मिले सबूतों और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है. साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि घटना की असल वजह का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



