नहीं थम रहा भालू का आतंक, मवेशी चराने जंगल गए ग्रामीण पर रीछ ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम, गांव में दहशत का माहौल
Bear menace continues unabated; a villager grazing cattle in the forest was fatally attacked by a bear and succumbed to his injuries while being taken to the hospital, sparking panic in the village.
सरगुजा : छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के ग्राम सितकालो के जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया. हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया. रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई. घटना उदयपुर वन परिक्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सितकालो निवासी चैतू राम बुधवार सुबह मवेशी और बकरियां चराने के लिए घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल गया था. जंगल में वह खुखड़ी, जंगली मशरूम खोजने के लिए अंदर गया. इसी दौरान जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया. भालू ने उसके सिर, कंधे और पीठ पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
हमले से लहूलुहान चैतू किस तरह पहुंचा गांव
भालू से बचने के लिए चैतू राम ने काफी संघर्ष किया. भालू के भाग जाने के बाद वह घायल हालत में किसी तरह गांव की तरफ चलकर पहुंचा. रास्ते में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा और उसकी मदद के लिए पहुंचे.
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी. इसी दौरान चैतू राम बेहोश हो गया. उसे इलाज के लिए उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया. रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई.
चैतू राम की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल
चैतू राम की मौत की खबर के बाद ग्राम सितकालो में दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है. वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की सलाह दी है. ग्रामीण खुखड़ी और पुटू जैसे जंगली खाद्य पदार्थ लेने के लिए अक्सर जंगल जाते हैं. इसी दौरान भालू के हमले का खतरा बना रहता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



