सोशल मीडिया में आईएएस SDM पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने भाजपा युवा नेता को गिरफ्तार कर भेजा जेल
BJP youth leader arrested and sent to jail for making indecent comments on IAS SDM on social media
रायगढ़ : रायगढ़ में भाजपा के युवा नेता को सोशल मीडिया में SDM के खिलाफ टिप्पणी करना भारी पड़ गया. कुछ दिन पहले घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले अजीत गुप्ता ने घरघोड़ा के एसडीएम/आईएएस दुर्गा प्रसाद अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके बाद एसडीएम कार्यालय से शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है. यह मामला घरघोड़ा अनुविभाग का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अजीत गुप्ता एनटीपीसी तलाईपाली परियोजना के विरोध को लेकर लंबे समाज से चर्चा में है और उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से घरघोड़ा के एसडीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग कर फेसबुक में पोस्ट किया. जिसके बाद देर रात गिरफ्तार कर अजीत गुप्ता को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
घरघोड़ा अनुविभाग के ग्राम तिलाईपाली निवासी अजीत गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता है. उनके द्वारा एनटीपीसी लारा परियोजना के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किया जा रहा हैं. पांच दिनों पहले भी उन्होंने एनटीपीसी परियोजना के खिलाफ आंदोलन किया था. आंदोलन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो जाने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की तैनाती की गई थी और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था. किसी तरह पुलिस की समझाइश के बाद आंदोलन को खत्म करवाया गया था.
बता दे कि घरघोड़ा अनुविभाग में एसडीएम के पद पर IAS दुर्गा प्रसाद पदस्थ हैं. वे 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. मूलतः उड़ीसा के रहने वाले दुर्गा प्रसाद जांजगीर जिले में प्रोबेशनर रहे हैं. रायगढ़ के घरघोड़ा में एसडीएम हैं. भाजयुमो नेता अजीत गुप्ता ने आंदोलन के कुछ दिनों बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी कर दी. उनका फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. किसी युवा, ईमानदार अधिकारी पर बिना तथ्यों के इस तरह के आरोप लगाने से प्रशासनिक हलकों में भी नाराजगी फैल गई.
शुक्रवार की रात भाजयुमो नेता अजीत गुप्ता को उनके घर से हिरासत में लिया गया. हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक पुराने आंदोलन के आधार पर शांति भंग की आशंका पर उन्हें कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही धारा 151 सीआरपीसी के तहत हिरासत में लिया गया. मुलाहिजा करवा देर रात 11 बजे एसडीएम न्यायालय ने रिमांड पर भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



