BJP नेता की अज्ञात हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर ली जान, आपसी रंजिश की आशंका, इलाके में दहशत, नगर बंद का ऐलान

BJP leader killed by unknown assailants with knives and axes; suspicion of mutual rivalry, panic in the area, city shutdown announced

BJP नेता की अज्ञात हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर ली जान, आपसी रंजिश की आशंका, इलाके में दहशत, नगर बंद का ऐलान

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीजेपी हत्या की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है. कार सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता पर चाकूओं से कई हमले किए हैं. घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है. भाजपा के सीनियर नेता अक्षय गर्ग पर तीन लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला किया है. हमलावर एक बार में आए थे. हमलावरों ने अक्षय गर्ग पर कई बार चाकू और कुल्हाड़ियों से हमला किया है. वारदात का जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा क्षेत्र के कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता और जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान में सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग सोमवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच ग्राम केशलपुर में अपनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य की साइट पर मौजूद थे. इसी दौरान काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चाकू और टांगी जैसे हथियार का उपयोग करने की संभावना है. पूरे शरीर पर हमला किया. जिससे वह लहुलुहान हो गए. 
इस हमले में अक्षय गर्ग गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें फौरन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस बल मौके पर मौजूद है. परिजनों में आक्रोश है. घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है.
अक्षय गर्ग की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. कोरबा के दुकानदारों ने बंद का ऐलान कर दिया है. अस्पताल के बाहर और चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल उनके पास बीजेपी का कोई पद नहीं था. लेकिन उनकी गिनती बीजेपी के सीनियर नेताओं में होती थी.
पुलिस के मुताबिक, हत्या आपसी रंजिश के कारण हो सकती है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. अक्षय गर्ग सुबह करीब 10 बजे के बीच केशलपुर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का काम देखने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में तीन हमलावर पहुंचे और अक्षय गर्ग पर अचानक हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t