राजिम आ रहे हाईवा ड्राइवर से लूट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी जिलाबदर, इधर गल्ले से 80 हजार पार, चोर CCTV में कैद

A truck driver travelling to Rajim was robbed; police arrested two accused, one was externed from the district; 80,000 rupees were stolen from his cash box; the thief was caught on CCTV.

राजिम आ रहे हाईवा ड्राइवर से लूट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी जिलाबदर, इधर गल्ले से 80 हजार पार, चोर CCTV में कैद

राजिम आ रहे हाईवा ड्राइवर से लूट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी जिलाबदर

माना-राजिम : राजिम-रायपुर रोड पर गाड़ी चालक से लूट का मामला सामने आया है. आरोपियों ने एक हाईवा चालक से मारपीट कर नकदी, मोबाइल, पर्स और वाहन की चाबी लूट ली थी. प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक आरोपी जिलाबदर था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सामान भी जप्त किया है. यह मामला रायपुर जिले के माना थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोपी साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 दिसंबर की रात वह अपने हाईवा हाईवा नम्बर CG07 DB 8082 को लेकर राजिम की तरफ रेत लेने जा रहा था. उसी बीच माना बाईपास में बाथरुम करने हाईवा साईड में लगाकर हाईवा से उतर ही रहा था. तभी अचानक दो मोटर साईकल में सवार चार अज्ञात युवक आए और गाली-गलौच कर मेरे जेब में रखे मोबाईल पर्स, हेड फोन और नकद रकम को 22000 रुपया और गाड़ी में लगी चाबी को लुटकर अभनपुर की तरफ भाग गए.
वारदात के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरु की. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों से जानकारी जुटाई और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी. तकनीकी सबूतों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में उपयोग किया गया बाइक भी जब्त किया है.
वारदात में आरोपी चेतन मंडावी और उसका साथी हितेश कुमार साहू उर्फ हित्तु शामिल थे. आरोपी चेतन मंडावी धमतरी थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है. जिसके खिलाफ बलवा, लूट, मारपीट, आगजनी, आर्म्स एक्ट और जुआ एक्ट जैसे 22 मामले दर्ज हैं. फिलहाल वह धमतरी जिले से जिला बदर चल रहा है और रायपुर में छिपकर वारदात को अंजाम दे रहा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

गल्ले से 80 हजार पार, चोर CCTV में कैद

गरियाबंद/मैनपुर/राजिम : मैनपुर साप्ताहिक बाजार सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब भीड़-भाड़ के बीच एक शातिर चोर ने सब्जी विक्रेता के गल्ले में रखे 80 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई. चोर की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें उसकी फिल्मी स्टाइल फरारी साफ नजर आ रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम से सब्जी बेचने आए व्यापारी ने दिन भर की बिक्री की रकम थैली में रखी थी. ग्राहकों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने बड़ी चालाकी से नगदी निकाल ली और भाग निकला. जब चोरी का पता चला तो बाजार में मौजूद लोग “चोर-चोर” चिल्लाते हुए उसके पीछे दौड़े. लेकिन चोर भीड़ में ऐसा घुला कि पलक झपकते ही आंखों से ओझल हो गया.
सीसीटीवी फुटेज में यह भी साफ दिख रहा है कि भागते वक्त चोर की थैली से रुपये जमीन पर गिरते रहे. फिर भी वह बिना रुके फरार हो गया. यह नजारा अब पूरे बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है.
घटना के बाद पीड़ित सब्जी विक्रेता मैनपुर थाने पहुंचा। जहां मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है और चोर की तलाश में आसपास के रास्तों और बाजार क्षेत्रों की खाक छानी जा रही है.
दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक चोरी ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. व्यापारियों में डर का माहौल है और उन्होंने पुलिस से फौरन सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज जल्द ही चोर को सलाखों के पीछे पहुंचाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t