गरियाबंद में अनुज नाइट का जबरदस्त जलवा, ससुराल गेंदा फूल’ और आरुग हे कलसा पर थिरके हजारो लोग, देर रात तक चला छत्तीसगढ़ी सुरों का जादू

Anuj Night's spectacular performance in Gariaband, thousands of people danced to the tunes of 'Sasural Genda Phool' and 'Arug Hey Kalsa', the magic of Chhattisgarhi tunes continued till late night.

गरियाबंद में अनुज नाइट का जबरदस्त जलवा, ससुराल गेंदा फूल’ और आरुग हे कलसा पर थिरके हजारो लोग, देर रात तक चला छत्तीसगढ़ी सुरों का जादू

गरियाबंद : दीपावली उत्सव समिति, गरियाबंद के तत्वाधान में 22 नवंबर की रात गांधी मैदान ने ऐसा नज़ारा देखा जो वर्षों तक याद रखा जाएगा. “पद्मश्री अनुज शर्मा नाइट” के मंच पर जैसे ही छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत के सुपरस्टार अनुज शर्मा उतरे. दस हजार से ज्यादा दर्शकों का हुजूम तालियों और जयकारों से गूंज उठा. पूरा मैदान मानो एक विशाल मेला बन गया था. जहां दूर-दूर से आए लोग अपने प्रिय कलाकार की एक झलक पाने को बेताब नज़र आए.
‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘आरुग हे कलसा’, और एक से बढ़कर एक सुपरहिट गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे. अनुज शर्मा का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला—श्रोता बोले, “गरियाबंद ने इतने बड़े कार्यक्रम की कभी कल्पना नहीं की थी. यह रात यादगार बन गई.”
इस कार्यक्रम के दौरान अनुज शर्मा ने अपनी यादें ताज़ा करते हुए कहा कि करीब 24 साल पहले वे अपनी दूसरी फिल्म “मया दे दे मया ले ले” की शूटिंग के दौरान गरियाबंद में रुके थे. उन्होंने रेस्ट हाउस, स्थानीय लोगों के साथ बिताए पल और राजू भाचा के हाथों का खाना याद करते हुए मुस्कुराए.
दीपावली उत्सव समिति ने कहा कि कलाकार और दर्शकों के भावनात्मक जुड़ाव ने कार्यक्रम को बेहद पारिवारिक और यादगार बना दिया. समिति ने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर कार्यक्रम गरियाबंद की इस पावन धरती पर लाएंगे.
पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव और उनकी टीम कार्यक्रम स्थल पर लगातार मौजूद रही. जिसके चलते आयोजन बिना किसी बाधा के शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ.
अनुज नाइट के सफल आयोजन में लीलाराम सिन्हा, गफ्फू मेमन, तामेश्वर सोनी, प्रकाश रोहरा, अजय दासवानी, विकाश पारख, शेषनारायण देवांगन, युगल शर्मा, टायसन सिन्हा, अंकित भंडारी, पंकज सिन्हा, रिक्की गुप्ता, लव पांडे, रवि चंद्राकार, केशू सिन्हा, हिमांशु गुप्ता, आशु कंसारी, कोमल साहू, भानु राजपूत, निखिल बखारिया, दीप सिन्हा, अमित बखारिया, प्रकाश सोनी, नरेंद्र साहु (अंकित टाइल्स), रेमत देवांगन, नरेन्द्र साहू, मोनू सिन्हा, पप्पू सिन्हा, तरुण देवांगन, महेश देवांगन, विवेक साहू, जय जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, आदित्य यादव, दिनेश राजपुरोहित सृजन गुप्ता, सूरज सिन्हा, अनुराग केला, क्षितिज गुप्ता सदस्यों का अहम योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t