धमतरी में एक और दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक आर्मी जवान समेत तीन तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
Another tragic accident in Dhamtari: A speeding bike rammed into a parked truck, killing three youths, including an army soldier, on the spot.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी और नगरी के बीच कुकरेल के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. यह केरेगांव थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक में सवार 3 युवक खड़े ट्रक से जा टकराए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनो की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में से एक आर्मी का जवान बताया जा रहा है जो छुट्टी पर घर आया था. तीनो युवक धमतरी से कुछ काम निपटा कर वापस अपने गांव कांटा कुर्रीडीह लौट रहे थे.
कोरेगांव थाना क्षेत्र के कुकरेल-माकरदोना मोड़ के पास बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर अचानक ट्रक को देखकर बाइक सवार नियंत्रण खो बैठे और उससे भीड़ गए. आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों के सिर, चेहरे, हाथ और पैर पर गंभीर चोट लगी थी.
मृतकों में बीजापुर में पदस्थ एडोमेश्वर नेताम भारतीय सेना का जवान था. जो छुट्टी लेकर अपने गांव बाजार कुर्रीडीह आया हुआ था. उसके साथ बाइक पर दो और युवक डोमेश्वर नेताम, दिवस कोर्राम सवार थे. जो कुर्री डीह गांव के रहने वाले थे. खबर मिलते ही कोरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.
पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है. वहीं, इस हादसे में एक साथ तीना युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ हैं. परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



