पुलिया से गिरा अनियंत्रित स्कूली वाहन; सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत, 13 से ज्यादा गंभीर घायल, अभिभावकों में चिंता और आक्रोश
An uncontrolled school vehicle plunged from a culvert; one student died and more than 13 were seriously injured in the accident, leaving parents worried and angry.
बालोद : बालोद जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्ची की मौत हो गई. जबकि करीब 13 बच्चे घायल हो गए. हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदगांव के पास हुआ. स्थानीय लोगों और अभिभावकों में हादसे को लेकर चिंता और आक्रोश व्याप्त है.. इस मामले की पुलिस जांच कर कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक डौंडी नगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान आज़ाद पब्लिक स्कूल का वाहन बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा. वाहन में स्कूली बच्चे सवार थे.
हादसे में वेदांशी नामक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि सभी घायल बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है. . शुरुआती जांच में वाहन के बेकाबू होने को हादसे की वजह माना जा रहा है. पुलिस वाहन चालक से भी पूछताछ कर रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस को चालक के बजाय किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा था. जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है. पुलिस अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जरुरी सबूतों और गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं. डौंडी पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में यह साफ किया गया है कि वाहन का संचालन सुरक्षित तरीके से नहीं किया गया. जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई. पुलिस ने वाहन की हालात और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी को भी जांच के दायरे में रखा है.
स्कूल प्रशासन ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है. और घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. बालोद जिला प्रशासन ने भी हादसे के बाद बचाव और राहत कार्यों का फौरन संचालन किया. स्थानीय लोगों और अभिभावकों में हादसे को लेकर चिंता और आक्रोश व्याप्त है. इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल परिवहन की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



