अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिला पर डोली डॉक्टर की नीयत, चेकअप के दौरान की अश्लील हरकत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
The doctor's intentions towards a pregnant woman who had come for an ultrasound scan, and his obscene behavior during the checkup caused a stir, and the police are investigating.
भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला ने डॉक्टर पर चेकअप के बहाने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित गर्भवती महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह गुरुवार को अपने पति के साथ रुटीन अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नेहरु नगर स्थित इमेज डाइग्नोसिस सेंटर पहुंची थी. पीड़ित महिला का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड के दौरान वहां पर कोई भी नर्स नहीं थी. तभी डॉक्टर डॉ. गिरीश वर्मा ने अल्ट्रासाउंड के दौरान उसके साथ अश्लील हरकत की.
डॉक्टर की अश्लील हरकत से परेशान होकर वह बाहर आई और इसकी जानकारी उसने अपने पति को दी. जिसके बाद उसने अपने पति के साथ सुपेला थाने पहुंचकर इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई. वहीं उसका आरोप है कि शिकायत दर्ज होते ही इमेड डाइग्नोसिस सेंटर के डॉक्टर ने उनपर केस वापस लेने का दबाव भी बनाया. फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



