राजिम से रायपुर जा रहे आबकारी कर्मचारी को माचिस मांगने के बहाने रोका, डराकर खेत में लूट लिया सोने के जेवर, 35 दिन बाद लुटेरा गिरफ्तार, पल्सर जप्त

An excise officer travelling from Rajim to Raipur was stopped on the pretext of asking for matches, threatened and robbed of his gold jewellery in a field. The robber was arrested after 35 days and his Pulsar was seized.

राजिम से रायपुर जा रहे आबकारी कर्मचारी को माचिस मांगने के बहाने रोका, डराकर खेत में लूट लिया सोने के जेवर, 35 दिन बाद लुटेरा गिरफ्तार, पल्सर जप्त

अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में 35 दिन पहले लूट की घटना हुई थी. ग्राम केंद्री स्थित बस स्टॉप के पास दो अज्ञात युवकों ने आबकारी विभाग के एक कर्मचारी को डराकर खेत में ले जाकर सोने के जेवर लूट लिया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक, प्रार्थी आकाश कुमार तिवारी उम्र 38 साल गरियाबंद आबकारी विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं. वे 2 मई की रात ड्यूटी के बाद अपने दोस्त के घर राजिम में खाना खाकर करीब 11:30 बजे रायपुर लौट रहे थे.
गांजा होने की बात कहकर जबरदस्ती तलाशी लेने लगे
रात करीब 12:30 बजे जब वे ग्राम केंद्री बस स्टॉप के पास रुके और यात्री प्रतीक्षालय में बैठे थे. तभी अभनपुर की तरफ से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. दोनों युवकों ने पहले माचिस मांगी और फिर गांजा होने की बात कहकर जबरदस्ती तलाशी लेने लगे.
खेत में ले जाकर दी जान से मारने की धमकी
जब प्रार्थी ने विरोध किया तो आरोपियों ने मोबाइल की रोशनी में उसे देखा और जबरदस्ती हाथ पकड़कर पास के खेत में ले गए। वहां दोनों ने उसे जमीन पर गिराकर जान से मारने की धमकी दी और उसके हाथ की दो सोने की अंगूठी व गले की सोने की चेन लूट लिया.
लूटे गए जेवरों की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है. घटना के समय अकेले होने और जान का खतरा होने के कारण प्रार्थी विरोध नहीं कर सका.
रात में घर गया, अगले दिन दर्ज कराई रिपोर्ट
वारदात के बाद पीड़ित सीधे अपने घर रायपुर चला गया और अगले दिन 3 मई को अभनपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 309(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
पुलिस की टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. साथ ही मुखबिर तंत्र और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस को खबर मिली कि वारदात में राखी निवासी धर्मेंद्र टंडन उर्फ लल्ला उर्फ हटेला शामिल है.
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र टंडन पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ तेलीबांधा और राखी थाना क्षेत्रों में लूट समेत अन्य गंभीर जुर्म दर्ज हैं.
राखी थाना के एक मामले में उसके खिलाफ अदालत से स्थायी वारंट भी जारी किया जा चुका है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने आरोपी और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t