आइसक्रीम खरीदने गई 11 वर्षीय बच्ची के साथ गलत नियत से की छेड़छाड़, अधेड़ की बिगड़ी नियत पुलिस ने रविशंकर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
An 11-year-old girl who had gone to buy ice cream was molested with wrong intentions. The middle-aged man's intentions were corrupted. Police arrested Ravi Shankar and sent him to jail.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की मासूम के साथ दुकानदार ने गंदा काम करने का प्रयास किया. बहला-फुसलाकर बच्ची को गलत इरादे से घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा. लेकिन बच्ची साहस दिखाते हुए हैवान के जाल से बच निकली. यह मामला पुरूर थाना इलाके का है.
जानकारी के मुताबिक बच्ची आइसक्रीम खरीदने के लिए एक दुकान में पहुंची थी. इस दौरान अधेड़ उम्र के हैवान की नियत बिगड़ी गई. उसने आईक्रीम देने के बहाने उसे घर के अंदर लेकर गया और छेड़छाड़ करने लगा. किसी तरह बच्ची अपनी आरोपी के कब्जे से बचकर भाग निकली. उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन बच्ची के साथ पुरूर थाने पहुंचकर शिकायत दी.
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद 56 साल के आरोपी रविशंकर सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
पीड़िता सजक थी, इसलिए वह अपने परिजनों से घटना साझा कर पाई. छोटे बच्चों में जागरुकता के लिए लगातार स्कूलों में पुलिस द्वारा गुड टच-बेड टच की जानकारी देने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



