पहली बीवी से बच्चा नहीं तो पति ने साली से रचाई शादी, अब तीन बच्चों का बाप तीसरे विवाह के लिए पत्नी से कर रहा मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
After having no children with his first wife, a man married his sister-in-law; now a father of three, he is assaulting his wife to pave the way for a third marriage, and the police have launched an investigation.
बिलासपुर/सकरी : आए-दिन कुछ ऐसी खबरें सामने आती हैं. जो लोगों को हैरान कर देती हैं. अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक घटना सामने आई. जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया. एक युवक जो तीन बच्चों का बाप है. वह अपनी दो-दो पत्नियों से मारपीट करने लगा. क्योंकि वह अब तीसरी शादी करना चाहता है. इस घटना के आसपास के इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है.
क्या है पूरा मामला?
यह पूरी घटना बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम घुरू का है. जहां एक ड्राइवर चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी ने पहली पत्नी शशि को इसलिए छोड़ दिया. क्योंकि उसे बच्चा नहीं हो रहा था. इसके बाद उसने अपनी साली पूर्णिमा से दूसरी शादी कर ली. इस शादी से उसके तीन बच्चे हुए. दो शादियों के बाद उसका किसी तीसरी महिला पर दिल आ गया. इस वजह से वह अपनी दोनों पत्नियों से मारपीट करने लगा. और उन्हें मायके चोरभट्टी पहुंचा दिया. इतना ही नहीं, उसने दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी दी.
पहली पत्नी ने की शिकायत
मारपीट के दौरान घायल महिला शशि सूर्यवंशी ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई. उसका आरोप है कि उसके पति चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी. जो एक ड्राइवर है. संतान न होने पर उसने शशि की बहन पूर्णिमा सूर्यवंशी से दूसरी शादी कर ली. तीन बच्चे होने के बाद युवक का किसी अन्य महिला के साथ संबंध बन गया.
जांच जारी है. शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



