ICU में शिफ्ट हुए एक्टर, सर्जरी से निकला चाकू का टुकड़ा, जल्द होंगे डिस्चार्ज, वीडियो वायरल, हमले से घबराए स्टार्स, FIR दर्ज, आरोपी की हुई पहचान
Actor shifted to ICU, knife piece removed during surgery, will be discharged soon, video goes viral, stars scared of the attack, FIR registered, accused identified
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात उनके मुंबई वाले घर में घुसकर चाकू से हमला हुआ है. इस घटना में एक्टर को कई गंभीर चोट आई हैं. उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर चोट रीढ़ की हड्डी के पास आई थी. हमलावर ने झगड़े के दौरान सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किया. इस चौंकाने वाली घटना ने फैंस और फिल्मी दुनिया को चिंता में डाल दिया है.
उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है. सैफ शुक्रवार को डिस्चार्ज हो जाएंगे. वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं. डॉक्टर ने बताया कि उनके हाथ और गर्दन पर चोट लगी है. उनकी स्पाइन के पास चाकू का हिस्सा फंसा था. 2.5 इंच का चाूक का टुकड़ा स्पाइन के पास फंसा था. उसे सर्जरी से निकाला गया है.
इसके पहले बताया गया था कि सैफ की न्यूरो सर्जरी हो गई है. उनके शरीर से दो से तीन इंच लंबा शार्प ऑब्जेक्ट निकाला गया. यह चाकू का ही हिस्सा बताया जा रहा है. इस हमले में सैफ अली खान की हाउस हेल्प भी घायल हुई हैं. हाउस हेल्प को मामूली चोटें आई हैं.घर में एक Duct थी. जो बेडरूम के भीतर खुलती थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि ऐसी संभावना है कि इसी Duct से चोर घर में घुसे थे.
अस्पताल के सीईओ ने पहले कहा था कि एक्टर को सुबहकरीब 3-3:30 बजे 6 चोटों के साथ भर्ती कराया गया था. जिसमें से एक चोट उनकी रीढ़ के बहुत करीब थी. लीलावती अस्पताल के सीईओ नीरज उत्तमानी ने कहा, 'सैफ अली खान को सुबह 3-30 बजे लीलावती अस्पताल लाया गया. उन्हें 6 चोटें हैं जिनमें से दो गहरी हैं. एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास है.' पुलिस ने भी अपने बयान में साफ कर दिया है कि हमलावर चोरी करने की मंशा से घर में घुसा था और हाथापाई में सैफ को चाकू लगी.
पिछले हफ्ते सैफ अली खान को पत्नी करीना कपूर खान के साथ आउटिंग के लिए जाते हुए देखा गया था. इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया. टर्मिनल की तरफ जाते समय करीना ने अपने पति को पकड़ रखा था. दूसरी तरफ सैफ उन्हें हर किसी से बचाते हुए नजर आए.
वर्कफ्रंट पर, सैफ अली खान ने आखिरी बार 'देवारा पार्ट 1' में अपने रोल से फैंस का दिल जीता था. कोराताला शिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर थे. इसके बाद जयदीप अहलावत के साथ उनकी झोली में 'ज्वेल थीफ' भी है. फिल्म 2025 में रिलीज होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



