10वीं की छात्रा को बंधक बनाकर हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र मिली पीड़िता, एक गिरफ्तार, दो फरार
A 10th-grade student was held hostage and gang-raped at gunpoint. Three people, including the BJP Mandal vice-president, were accused. The victim was found naked. One was arrested and two others were absconding.
चंपावत : देवभूमि उत्तराखण्ड के चंपावत जिला मुख्यालय से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है. यहां 16 साल की नाबालिग के साथ हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान पूरन सिंह रावत समेत तीन पर आरोप लगे हैं. यह मामला पावत जिले के सल्ली क्षेत्र का है.
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप
पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई शिकायत के मुताबिक वो अस्वस्थ हैं. और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चम्पावत लाई थी 5 मई 2026 की शाम जब बेटी घर वापस नहीं पहुंची. तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया. लेकिन कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया.
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया. सुबह करीब 4 बजे नाबालिग बच्ची को एक डेयरी के एक कमरे से बरामद किया गया. जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वो नग्न हालत (बिना कपडा) में थी. उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई.
तहरीर के बाद मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ चंपावत ने मामले की पुष्टि की है. जनमंच टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है.
आरोपितों ने हैवानियत की हदें पार कर दी. इस घटना के बाद लोगों में जबदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. दुष्कर्म के बाद जब पीड़िता ने अपने घर फोन करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसका फोन छीनकर उसके साथ मारपीट की और हाथ पैर बांधकर नग्न छोड़ कमरे में ताला लगाकर चले गए. इधर इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद गुस्साए लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठने लगी. बताया जा रहा है कि इसी बीच आरोपित पक्ष के लोगों ने पीड़ित के समर्थन में आए लोगों के साथ मारपीट की. इससे कोतवाली में अफरा-तफरी मच गयी.
इधर मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकठ्ठा किए हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने घटना पर आक्रोश जताते हुए पुलिस से फौरन कार्यवाही की मांग की है.
लड़की के पिता ने बताया है वह एक बीमार व्यक्ति हैं. उनका इलाज कराने के लिए उनकी बेटी उन्हें गांव से चंपावत लाई थी. बताया कि पांच मई 2026 को उनकी नाबालिग बेटी शाम को घर वापस नहीं लौटी. मैंने फोन में पूछा तो उसने बताया करीब दोपहर 2:30 बजे युवक विनोद सिंह रावत उसे शादी में सल्ली ले गया है. जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था.
तहरीर में पिता ने बताया कि जब देर रात तक उनकी बेटी घर वापस नहीं लौटी तो उनके बेटी को कॉल किया गया, लेकिन उसका फोन नहीं लगा. देर रात 1:28 पर उनकी बेटी ने उन्हें कॉल की. इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा.
बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस की खोजबीन के बाद सुबह 4 बजे उनकी नाबालिग बेटी एक डेयरी के कमरे में नग्न बंधी हुई मिली. पूछताछ में उनकी बेटी ने बताया कि सल्ली निवासी तीन लोगों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने धारदार हथियारों के बल पर उनकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद तीनों आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटी को रस्सी से बांध कर नग्न कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए.
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान सहित तीन पर आरोप! कोतवाली में हंगामा
इधर इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज दुष्कर्म की घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान उनपर आरोपित पक्ष ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुछ ही समय के बाद आठ से 10 लोगों ने हमला बोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने बीच बचाव किया। इस दौरान कोतवाली में खासा हंगामा हुआ और अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत लेकर पहुंचे कमल रावत संग दो लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आठ से 10 लोग कोतवाली के अंदर घुस गए और हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस ने बलपूर्वक लोगों को वहां से हटाया। आरोपितों में पूरन सिंह रावत पूर्व प्रधान है और भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष पद भी है। दूसरा आरोपित नवीन डेयरी का काम करता है और तीसरा आरोपित विनोद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है और मामले में भाजपा से जुड़े व्यक्ति का नाम आने के बाद सियासत भी गरमाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



