जुआरियों के खिलाफ राजधानी में कार्यवाही, रायपुर पुलिस ने सट्टा संचालित करते 2 सटोरियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Action against gamblers in the capital, Raipur police arrested 2 bookies operating betting and sent them behind bars

जुआरियों के खिलाफ राजधानी में कार्यवाही, रायपुर पुलिस ने सट्टा संचालित करते 2 सटोरियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रुप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये हैं. जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग और सूचना इकठ्ठा कर इस बारे में सूचना इकठ्ठा की जा रही है. 
इसी कड़ी में 24 मार्च 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत मोमिनपारा स्थित एच.एम.टी चौक में 2 लोगअंको में दांव लगाकर पर्ची के जरिए सट्टा खिला रहे हैं. इस खबर पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को निशानदेही कर घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गुलाम असकरी और सन्नी विश्वकर्मा जिला रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा दोनो की तलाशी लेने पर दोनो के पास से सट्टा-पट्टी और उसका हिसाब-किताब पाया गया.
जिस पर आरोपी गुलाम असकरी और सन्नी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा-पट्टी और नगद रकम 18,500/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 79/2025 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6(क) के तहत जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया. 
गिरफ्तार आरोपी
01. गुलाम असकरी पिता मो ईसाद उम्र 52 साल निवासी मोमिनपारा छत्तीसगढ समाज पार्टी  भवन के आगे थाना आजाद चौक जिला रायपुर 
02. सन्नी विश्वकर्मा पिता राज कुमार विश्वकर्मा उम्र 34 साल निवासी बढई पारा संतोषी मंदिर के पास थाना आजाद चौक जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI