SSP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखने विशेष अभियान, अभनपुर और नवापारा में अवैध शराब तस्कर समेत 4 के खिलाफ एक्शन

Acting on the instructions of SSP Shweta Srivastava Sinha to maintain law and order, a special drive was conducted; action was taken against four individuals—including illegal liquor smugglers—in Abhanpur and Nawapara.

SSP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखने विशेष अभियान, अभनपुर और नवापारा में अवैध शराब तस्कर समेत 4 के खिलाफ एक्शन

अभनपुर : रायपुर ग्रामीण पुलिस ने SSP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए कई कार्रवाई की हैं. अभनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजू लाल कोसरिया को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं अलग-अलग मामलों में तीन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया.
इधर, गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने भी एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा.
सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है. रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार, असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t