गरियाबंद के युवक ने कांकेर के होटल में की खुदकुशी, साथी के बाहर जाने के बाद लगाई फांसी, इधर नदी में डूबने से मासूम की मौत
A youth from Gariaband committed suicide in a hotel in Kanker, hanged himself after his friend went out, here an innocent died due to drowning in the river
कांकेर : कांकेर के लेकव्यू होटल में रुके लोकेश कुमार नाग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वहीँ एमजी वार्ड में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है. जहा आंगनबाड़ी में पढ़ने वाला एक 3 साल की मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गई.
पहला मामला- मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर के लेकव्यू होटल में रुके मैनपुर ब्लॉक के अमलीपदर थाना अंतर्गत घूमरा पदर गांव के लोकेश कुमार नाग उम्र 26 साल ड्राइवर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवक गरियाबंद से कांकेर होलसेल कपड़ा का व्यापार करने के लिए पहुंचा था. जो पिछले 2 दिनों से अपने साथी महावीर जैन के साथ होटल में रह रहा था. सुबह 9 बजे साथी के बाहर जाते ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. पुलिस ने जानकारी मिलते दरवाजा तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
लोकेश ने शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे अपने परिजनों को मैसेज कर बताया कि वह आज घर वापस लौट रहा है. लेकिन दिन ढलने तक वह घर नहीं पहुंचा. बाद में खबर आई कि वह कांकेर स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाया गया.
बताया जा रहा है कि व्यापारी के सभी स्टाफ कांकेर में लगे कपड़े के एक सेल में गए हुए थे. लोकेश होटल लेक व्यू के कमरा नम्बर 213 में ठहरा हुआ था. उसने नहाने की बात कहकर अपने साथियों से होटल में रुकने की बात कही. लेकिन जब काफी देर तक वह सेल में नहीं पहुंचा और उसका फोन भी नहीं उठ रहा था. तो साथियों ने होटल मैनेजर से संपर्क किया.
मैनेजर जब कमरे में पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया. जहां लोकेश पंखे से लटका हुआ पाया गया.
इस घटना की जानकारी जब कपड़ा व्यापारी ने परिजनों को दी तो गांव में मातम पसर गया। परिजन बेसुध हैं और गांव में शोक का माहौल है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया. सुबह घर लौटने का मैसेज करने वाला युवक आखिर किन हालातों में इतना टूट गया कि उसे यह घातक फैसला लेना पड़ा, यह जांच का विषय है.
कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि अब तक खुदकुशी की वजह स्पष्ठ नही हो पी है. प्रथम दृष्टया पंचनामा तैयार किया गया है. शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया . जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. युवक के साथी के मुताबिक शहर के रामदेव भवन में लगाए गए सेव में होलसेल कपड़ा का व्यापार करने दुकान लगाए हुए हैं. आगे की जानकारी ली जा रही है.
होटल संचालक बब्बू खटवानी के मुताबिक युवक पहले भी कांकेर आ चुका है और इसी होटल में रुक चुका है. इस बार भी कारोबार के मकसद से कांकेर आया था. उसके होटल में रुकने के दौरान रजिस्टर पूरी तरह मेंटेन किया गया था. लेकिन खुदकुशी करने के बारे में थोड़ा भी एहसास नही हो पाया.
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. होटल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
कांकेर : कांकेर शहर के एमजी वार्ड में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है. जहा आंगनबाड़ी में पढ़ने वाला एक 3 साल मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गई. बच्चा आंगनबाड़ी से पड़ोसी के साथ घर के लिए निकला था जहा उसकी नदी में बहते हुए लाश मिली. मोहल्ले वासियों की मदद से बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला गया. इस घटना के बाद से परिजनों में काफी आक्रोश है.
गौरतलब हो कि आंगनबाड़ी से नदी की दूरी महज 100 मीटर दूर है फिर भी महिला और बाल विकास विभाग द्वारा किसी तरह की सुरक्षा का ध्यान नही रखा गया. जिसके तहत ये बड़ा हादसा हो गया.
आंगनबाड़ी सहायिका का कहना है कि बच्चा दो दिन से आंगनबाड़ी आ रहा था. डेढ़ बजे, पड़ोसी के साथ घर जाने निकला था. लेकिन पड़ोसी ने उसे अपने घर के पास छोड़ दिया.
वहीं बच्चे को लेकर जाने वाली पड़ोसी महिला का कहना है कि वह अपनी बच्ची को लेने आंगनबाड़ी गई थी. इस दौरान वह बच्चा भी पीछे पीछे निकल गया. अपने घर पहुंचने के बाद उसे घर जाने कहा. जिसके बाद वह कहां गया इसकी उसको जानकारी नहीं है.
बच्चे की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है उनका कहना है कि इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और पड़ोसी महिला तीनो की गलती है. उनकी गलती की वजह से उनका 3 साल का मासूम नहीं रहा. उन्होंने कड़ी कार्रवाई की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



