इनकम दिलाने के नाम पर झांसा देकर होटल में कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी साहिल गांधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A college student was molested in a hotel by luring her in the name of earning income, police arrested the accused Sahil Gandhi and sent him to jail
बिलासपुर : बिलासपुर महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकंडा पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया. इनकम दिलाने के नाम पर झांसा देकर होटल में युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक एक कॉलेज छात्रा ने सरकंडा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान कॉलेज सेमिनार के दौरान शाहिल गांधी नामक युवक से हुई थी. आरोपी ने खुद को एम.आई. कंपनी से जुड़ा बताते हुए युवती को निवेश करने पर लाभ दिलाने का लालच दिया. जब युवती को फायदा नहीं मिला और उसने अपनी रकम वापस मांगी. तो आरोपी ने होटल में बुलाकर रकम देने का बहाना बनाया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ की.
पीड़िता की रिपोर्ट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने योजना बनाकर 17 जुलाई को आरोपी शाहिल गांधी को गिरफ्तार कर लिया.
सरकंडा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 977/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1)(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया. जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी
शाहिल गांधी पिता प्रेम गांधी उम्र: 37 साल स्थायी पता: सुदामा नगर, मुखी हॉस्पिटल, सोनीपत, हरियाणा
वर्तमान पता: इंदिरा नगर, विनोबा नगर, तारबाहर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



