बेडरुम में युवक ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव, कारण अज्ञात, इधर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कमरे के अंदर मिली खून से लथपथ पेट्रोल पंप कर्मचारी की लाश

A young man committed suicide in his bedroom, his body was found hanging in the room, the cause is unknown. Meanwhile, the blood-soaked body of a petrol pump employee was found inside a room in a Housing Board colony.

बेडरुम में युवक ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव, कारण अज्ञात, इधर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कमरे के अंदर मिली खून से लथपथ पेट्रोल पंप कर्मचारी की लाश

बेडरूम में युवक ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव
बिलासपुर/लोरमी. नगर पालिका लोरमी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिवकुमार खत्री पिता सोनराज खत्री उम्र 40 साल की लाश उसके बेडरूम में फांसी पर लटकते हुए मिली. परिजनों की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर शव पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कमरे के अंदर मिली खून से लथपथ पेट्रोल पंप कर्मचारी की लाश
जगदलपुर : जगदलपुर शहर के लालबाग स्थित सनसिटी क्षेत्र में एक युवक का शव उसके कमरे में मिला. मकान मालिककी खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे का दरवाजा तोडक़र शव बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अतुल शर्मा शहर के एक पेट्रोल पंप में कार्यरत था. पिछले कुछ दिनों से वह कमरे से बाहर नहीं निकला था. कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ. जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई.
स्थानीय लोगों का कहना था कि उसके पिता जगदलपुर में ही रिटायर फारेस्ट रेंजर के पद पर पदस्थ थे. अतुल घर में अकेला ही रहता था. अतुल के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी आ गए. वहीं शव को पीएम के लिए भेजा गया. वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का ही लग रहा है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t