हाई स्कूल में चौकीदार ने लगाई फांसी, इधर खंडहर मकान में फंदे पर लटका मिला लापता व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
A watchman hanged himself at a high school; meanwhile, the body of a missing person was found hanging in a dilapidated house—suicide is suspected, and the police are investigating.
हाई स्कूल में चौकीदार ने लगाई फांसी
जांजगीर चांपा : जिले के अकलतरा नगर स्थित राजेंद्र कुमार सिंह हाई स्कूल में चौकीदार के रूप में कार्यरत श्याम कुमार (निवासी कटघरी) का शव सोमवार सुबह स्कूल परिसर में फांसी के फंदे पर लटका मिला.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल पहुंचे सफाई कर्मचारी ने चौकीदार ला फंदे में लटका देखकर फौरन स्कूल प्रबंधन और पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
शुरुआती जांच में खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाकर हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल किसी सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं हुई है. घटना से स्कूल परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
खंडहर मकान में फंदे पर लटका मिला लापता व्यक्ति का शव
अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगई में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई. जब गांव के ही एक सूने और जर्जर मकान से लापता अधेड़ का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान बरगई निवासी राजकुमार सिंह पिता सबल सिंह उम्र 53 साल के रूप में की गई. जो पिछले करीब 15-20 दिनों से रहस्यमय हालात में घर से लापता थे. प्राथमिक दृष्ट्या मामले को फांसी लगाकर खुदकुशी से जोड़कर देखा जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के मुख्य मार्ग से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित पुरंदन सिंह के पुराने और परित्यक्त मकान से तेज बदबू आने लगी. असहनीय दुर्गंध से परेशान होकर ग्रामीण तफ्तीश करने मकान के भीतर दाखिल हुए. तो वहां का नजारा खौफनाक था.
कमरे के भीतर छत की धरण (मयार) से एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. शव कई दिन पुराना होने की वजह से बहुत ज्यादा सड़-गल चुका था और उसका कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया था. खराब हो चुके शव के बावजूद, ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद कपड़ों और हुलिये के आधार पर उसकी पहचान राजकुमार सिंह के रूप में की.
परिजनों ने बताया कि राजकुमार बहुत ज्यादा शराब पीने का आदी था और कई दिनों से बिना बताए कहीं चला गया था. जिसकी वे अपने स्तर पर लगातार तलाश कर रहे थे.
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले घटनाक्रम की खबर बरगई के सरपंच और स्थानीय ग्रामीणों ने दरिमा थाना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और मौत की असल वजह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



