गरियाबंद में बांध के तेंदूपत्ता लेकर लौटते समय दर्दनाक हादसा, गले में उलझा 11केवी हाई वोल्टेज तार, युवक और बाइक दोनों जलकर खाक, पसरा मातम
A tragic accident occurred while returning from a dam with tendu leaves in Gariaband. An 11kV high-voltage wire became entangled around the neck, burning the young man and his bike to ashes, causing widespread mourning.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के दशपुर बांध के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक यशवंत कुमार ध्रुव पिता रतिराम ध्रुव तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल की तरफ जा रहा था. तभी रास्ते में खंभे से टूटकर नीचे झूल रहे बिजली तार की चपेट में आ गया.
मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक युवक बाइक से गुजर रहा था, इसी दौरान बिजली का तार उसके गले में उलझ गया. करंट इतना तेज था कि युवक और उसकी बाइक दोनों आग की चपेट में आ गए. देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
घटना गरियाबंद जिले के दशपुर बांध के पास की बताई जा रही है. मृतक युवक दासपुर गांव का निवासी था। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. करंट फैलने के डर से लोग काफी देर तक शव के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके.
स्थानीय लोगों ने घटना की खबर बिजली विभाग और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची टीम ने बिजली सप्लाई बंद कर शव को कब्जे में लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि टूटे तार की जानकारी पहले से होने के बावजूद समय पर सुधार कार्य नहीं किया गया. जिसकी वजह से युवक की जान चली गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



