तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, पिता गंभीर, टक्कर मारकर आरोपी वाहन समेत फरार

A speeding truck rammed violently into a motorcycle; a female student on her way to an exam died in the road accident, and her father was critically injured. The accused fled the scene with the vehicle after the collision.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, पिता गंभीर, टक्कर मारकर आरोपी वाहन समेत फरार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले में सड़क हादसे में बीएससी छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. छात्रा परीक्षा देने के लिए निकली थी. इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया. हादसे में छात्रा की मौत हो गई. वहीं,इस हादसे में छात्रा के पिता गंभीर रूप से घायल है. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अमझर निवासी मृतिका गायत्री सिंह द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. छात्रा अपने पिता कृपाल सिंह के साथ मोपेड में सवार होकर पेंड्रा काॅलेज परीक्षा देने जा रही थी. इसी दौरान सोन नदी पुल के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ़्तार ट्रक ने पिता-पुत्री को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं, उसक पिता कृपाल सिंह गंभीर हालत में घायल हो गए.
हादसे के बाद राहगीरों ने इसकी खबर फौरन पुलिस को दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. साथ ही घायल पिता को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा राह है कि पुल पर ट्रक ओवरटेक कर रहा था. वाहन चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया. हादसे में छात्रा की मौत हो गई. हादसे के बाद आरोप ट्रक चालक फरार हो गया. जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है. पुलिस मामले में जुर्म दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है.
वहीं, इस हादसे के बाद से छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. छात्रा की मौत की खबर मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t