शादीशुदा महिला ने बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, दोस्तों संग मिलकर चाकू से जानलेवा हमला कर कुएं में फेंका, जांच में जुटी पुलिस, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, पूछताछ जारी

A married woman invited her boyfriend to her home, where she and her friends launched a lethal knife attack on him and threw him into a well; the police have launched an investigation, the girlfriend has been arrested, and interrogation is underway.

शादीशुदा महिला ने बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, दोस्तों संग मिलकर चाकू से जानलेवा हमला कर कुएं में फेंका, जांच में जुटी पुलिस, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मिरतुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की उसकी ही शादीशुदा प्रेमिका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी. युवती ने पहले युवक को बहला-फुलाकर अपने घर बुलाया और फिर सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया. जगदलपुर के मेकाज (मेडिसीन कॉलेज अस्पताल) में इलाज के दौरान पीड़ित युवक ने दम तोड़ दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.यह मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है.
मृतक के बड़े भाई दुर्गेश कडियम के मुताबिक उनके भाई सफाईकर्मी दिलीप का नगर पालिका में ही साथ काम करने वाली एक शादीशुदा महिला से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शुरुआती दिनों में दिलीप इस बात से अनजान था कि महिला शादीशुदा है. लेकिन हकीकत सामने आने के बाद भी वह उसे अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार था.
हालांकि महिला के मन में कुछ और ही चल रहा था और वह किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में भी थी. जिसके चलते उसने दिलीप को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. साजिश के तहत महिला ने 5 जुलाई को दिलीप को मिलने के बहाने शांतिनगर स्थित अपने घर बुलाया. वहां महिला ने पहले से ही अपने तीन-चार दोस्तों को छिपाकर रखा था.
पांच जुलाई की शाम शांतिनगर, बीजापुर में रिंकी कुड़ियम (29) निवासी ग्राम नुकनपाल थाना मोदकपाल एवं वर्तमान निवासी शांतिनगर का अपने साथ रह रहे दिलीप कड़ियम से विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया.
बातचीत के दौरान जैसे ही दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ. वैसे ही महिला और उसके साथियों ने दिलीप पर हमला बोल दिया. आरोपियों ने पहले पत्थर से दिलीप के सिर पर जोरदार वार किया. फिर चाकू से ताबड़तोड़ कई हमले कर उसे लहूलुहान कर दिया. क्रूरता की हदें पार करते हुए उन्होंने मरणासन्न हालत में दिलीप को पास के ही एक कुएं में फेंक दिया.
वारदात की भनक लगते ही परिजनों ने गंभीर रुप से घायल दिलीप को फौरन बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेकाज (जगदलपुर) रेफर कर दिया. जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बहरहाल पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?