नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत, चेहरा बुरी तरह कुचलने से नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

A high-speed motorcycle collided with a truck on the national highway, killing the young man on the spot. His face was badly crushed and could not be identified. Police are investigating.

नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत, चेहरा बुरी तरह कुचलने से नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर रजपुरीकला के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 4 बजे एक पल्सर बाइक नम्बर CG 29 A 3196 में सवार युवक लखनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में अंबिकापुर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान रजपुरीकला स्थित पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक नम्बर CG07 CS 7684 से जोरदार तरीके से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है.
पुलिस के मुताबिक टक्कर के बाद युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है. मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिले हैं. फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है. हादसे के वजह की जांच की जा रही है. जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही को असल वजह माना जा रहा है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे अक्सर होते रहते हैं. पुलिस ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है.  लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में डर माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t