रेत परिवहन कर रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक, स्थानीय लोगों में आक्रोश
A high speed mini truck transporting sand crushed three youths riding a bike, two died on the spot, one is in critical condition, local people are angry
कोरबा : कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के लाल घाट में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को फौरन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के लाल घाट में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक लाल घाट के पास बाइक से गुजर रहे थे. चश्मदीदों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की तहकीकात में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश जारी है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ. बालको थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाया और हालात को कंट्रोल किया. काफी प्रयासों के बाद सड़क पर आवागमन बहाल हो सका. स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि रेत से भरे ट्रक कहां से आ रही थी और क्या यह रेत तस्करी का मामला है.
उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से रेत के अवैध परिवहन पर नजर रखने और सख्त कार्रवाई की मांग की है. यह भी सवाल उठ रहा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है? जिला प्रशासन और पुलिस ने कोरबा के निवासियों से अपील किया कि वे सड़कों पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें. साथ ही, जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



