बीमा में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 38.30 लाख की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

A fraud of Rs 38.30 lakh was revealed by promising higher insurance profits; two accused arrested; police engaged in the search for the remaining accused.

बीमा में  ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 38.30 लाख की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग जिले में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने बीमा पॉलिसी में ज्यादा कमाई और इलेक्ट्रॉनिक सामान में निवेश का झांसा देकर 38 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है. जिसकी तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संतोष कुमार निवासी भिलाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में बीमा पॉलिसी की परिपक्वता के बाद वह सिविक सेंटर स्थित बीमा कार्यालय गया था. वहीं आरोपी के. देवासहायम ने खुद को बीमा एजेंट बताकर उससे संपर्क किया और ज्यादा कमाई वाली पॉलिसी का लालच देकर भरोसे में ले लिया.
आरोपियों ने प्रार्थी और उसके परिवार के नाम पर बीमा कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में चेक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 31 लाख 30 हजार रुपये वसूल लिए. इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदकर उसे बाजार में बेचकर ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 7 लाख रुपये के सामान की खरीद भी कराई गई. इस तरह कुल 38 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई. शिकायत के मुताबिक जब प्रार्थी ने बीमा से जुड़े दस्तावेज और लाभ की जानकारी मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और बाद में जान से मारने की धमकी भी दी.
पुलिस जांच में आरोपियों की संलिप्तता स्पष्ट होने के बाद के. रवि कुमार उम्र 29 साल और के. राजेश कुमार उम्र 26 साल, निवासी सेक्टर-06 भिलाई और वर्तमान पता सेक्टर-07 भिलाई को गिरफ्तार किया गया. दोनों को विधिवत कार्रवाई के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, चेक और दुसरे सबूत जब्त किए हैं. मामले में शामिल तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.
पुलिस ने नागरिकों से अपील किया कि किसी भी बीमा या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले संस्था और एजेंट की पूरी जांच-पड़ताल जरुर करें. ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t