नशे में धुत पति की हैवानियत, बच्चों की गैरमौजूदगी में पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी, आरोपी इंजोर साय गिरफ्तार
A drunken husband beat his wife to death with a stick in the absence of the children, causing a sensation and arresting the accused, Injor Sai.
सरगुजा : नशे में धुत पति की हैवानियत, बच्चों की गैरमौजूदगी में पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।.उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुटा जूनापारा में एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का मुंह दबाया ताकि उसकी चीखें बाहर न जा सकें और फिर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी इंजोर साय मझवार उम्र 50 साल शराब पीने का आदी था. वह अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी नइहारो मझवार उम्र 40 साल और बच्चों के साथ मारपीट और झगड़ा करता था. सोमवार की रात जब वह घर पहुंचा तो फिर से विवाद शुरु हो गया। रात करीब 12 बजे गुस्से में आकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
इस हत्याकांड की सबसे दुखद बात यह रही कि जब यह घटना हुई. उस वक्त घर में कोई भी बच्चा मौजूद नहीं था. आरोपी की बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. जबकि छोटी बेटी ‘छेरता’ त्योहार मनाने के लिए दूसरे गांव गई हुई थी. वहीं बेटा पास के ही एक रिश्तेदार के घर सोने गया था. इसी सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने अपनी पत्नी की जान ले ली.
मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों को इस हत्याकांड की भनक लगी. तो उदयपुर पुलिस को खबर दी गई. थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया.
ग्रामीणों का कहना है कि शराब की लत ने उसे इतना हिंसक बना दिया कि उसने अपने ही हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे पुटा जूनापारा गांव में मातम और दहशत का माहौल है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



